फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पति को जिंदा जलाने के मामले में आरोपी पत्नी की हालत चिंताजनक, आरोपी प्रेमी की हो चुकी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव न्योली कलां निवासी बलवान को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने के मामले में आरोपी पत्नी मीरा की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। वह अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है। इस मामले में पीड़ित बलवान और आरोपी रघुबीर की पहले ही मौत हो चुकी है। सदर थाने के जांच अधिकारी अमित ने बताया कि चिकित्सक अभी मीरा की हालत को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, मीरा के उत्तर प्रदेश के औरैया निवासी रघुबीर के साथ अवैध संबंध थे। वह पिछले चार महीने से रघुबीर के साथ शहर में किराये के मकान में रह रही थी। 21 अक्तूबर को वह गांव स्थित घर आई थी। रात को परिवार के सदस्य खाना खाने के बाद सो गए। रात करीब साढ़े 12 बजे अचानक शोर सुनकर उनकी नींद खुली तो उन्होंने देखा कि रघुबीर ने बलवान पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी है। इसी दौरान बलवान ने रघुबीर और मीरा को पकड़ लिया, जिससे वे दोनों भी झुलस गए।
तीनों को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बाद में बलवान और रघुबीर की मौत हो गई जबकि मीरा का उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें