फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में 21 व 22 को बदलेगा मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश में 20 फरवरी तक मौसम खुश्क रहेगा और इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि 21 व 22 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण आंशिक बादलवाई रहने, बीच बीच में हवाएं चलने और दिन के तापमान में हल्की कमी रहने की संभावना है। बदलते मौसम को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने मौसम आधारित कृषि सलाह भी जारी की है।
मौसम आधारित कृषि सलाह
1. दिन के तापमान बढ़ने की संभावना को देखते हुए फसलों, सब्जियों व फलदार पौधों में आवश्यकतानुसार हल्की सिंचाई करें।
2. गेहूं, चने व सरसों की फसलों व सब्जियों में कीटों व रोगों की निगरानी करते रहें।
3. गेहूं की फसल में पत्तों के ऊपरी हिस्से पीले और कुछ जले हुए दिखाई देने लगे तो यह पोटेशियम की कमी के लक्षण हो सकते हैं। इसके लिए एक से डेढ़ किलोग्राम म्यूरेट ऑफ पोटास को 100-125 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ गेहूं की फसल में स्प्रे करें।
विज्ञापन

4. मौसम में हो रहे बदलाव के कारण सरसों में सफेद रतुआ बीमारी बढ़ने की संभावना है, इसमें तने और पत्तियों पर सफेद अथवा पीले क्रीम रंग के कील से प्रकट होते हैं। तने व फूल बेढंगे आकार के हो जाते हैं, जिन्हें स्टैग हेड कहते हैं। इस रोग के लक्षण नजर आते ही 600 ग्रा. मेन्कोजैब (डाइथेन या इन्डोफिल एम-45) को 250 से 300 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करें। यदि खेत में यदि ये बीमारी ज्यादा आ रखी है तो आप रिडोमिल एक ग्राम दवाई एक लीटर पानी के हिसाब से अर्थात 200 ग्राम दवाई को 200 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ फसल में स्प्रे करें।
5. अनुकूल मौसम होने के कारण टमाटर, मिर्च, कद्दूवर्गीय सब्जियों के तैयार पौधों की रोपाई व ग्रीष्मकालीन भिंडी की बिजाई कर सकते हैं।
6. बदलते मौसम में समय पर लगाई प्याज की फसल में थ्रिप्स के आक्रमण की निरंतर निगरानी करते रहें। यदि प्रकोप दिखाई दे तो नजदीक के कृषि/उद्यान अधिकारी से संपर्क कर विश्वविद्यालय द्वारा बताए गए कीटनाशकों का स्प्रे करें।
करनाल का रात्रि तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज
दिन के समय जहां कड़ी धूप पसीने छुड़ा रही है, वहीं सुबह-शाम व रात को ठंड बरकरार है। सोमवार को करनाल का रात्रि तापमान प्रदेश में सबसे कम 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रोहतक का रात्रि तापमान प्रदेश में सबसे अधिक 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान की बात करें तो रविवार की तरह सोमवार को भी नारनौल का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भिवानी का दिन का तापमान सबसे कम 24.9 डिगी सेल्सियस रहा। हिसार में सोमवार को चौथे दिन भी सुबह के समय धुंध ने लोगों को खूब परेशान किया और हाइवे पर वाहन लाइट जलाकर रेंगते रहे।
विज्ञापन

विभिन्न स्थानों का तापमान
स्थान अधिकतम न्यूनतम
अंबाला 25.8 9.0
भिवानी 24.9 10.5
हिसार 27.2 7.2
करनाल 25.0 6.6
नारनौल 29.5 8.2
रोहतक 25.6 11.6
सिरसा 25.2 9.9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें