थप्पड़-चप्पल कांड मामले में सोमवार को एसीजेएम शिफा की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान सीडी की वेरिफिकेशन रिपोर्ट पुलिस आज भी पेश नहीं कर पाई। इस संबंध में पुलिस का जवाब था कि फेसबुक की ओर से उनके पास कोई रिपोर्ट नहीं आई है। उस रिपोर्ट का इंतजार है, उसके आने के बाद रिपोर्ट पेश कर दी जाएगी।
पुलिस ने अदालत से इसके लिए और समय मांगा। इस पर एसीजेएम द्वारा पुलिस को 28 अगस्त तक का समय दिया गया। अब इस मामले में सुनवाई 28 अगस्त को होगी। उल्लेखनीय है कि अदालत ने पुलिस को सीडी की वेरिफिकेशन रिपोर्ट सौंपने के लिए 17 अगस्त का समय दिया गया। सोमवार को भी रिपोर्ट नहीं आने पर पुलिस ने फिर समय मांगा।