फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पटेल नगर में दुकानदार को छुरी दिखाकर जान से मारने की धमकी, व्यापारियों ने किया पीएलए चौकी का घेराव

विज्ञापन
वारदात के बार दुकानदारों ने बाजार बंद रखा। 
विज्ञापन
हिसार। शहर के पटेल नगर मार्केट में बुधवार को पिकअप वाहन और ई-रिक्शा की मामूली टक्कर ने गंभीर विवाद का रूप ले लिया। पिकअप चालक रामा हार्डवेयर की दुकान पहुंचे ही थे कि ई-रिक्शा चालक अपने साथियों के साथ दुकान में घुस आया और मारपीट शुरू कर दी। दुकानदार ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन्हें छुरी दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। बाद में मार्केट एसोसिएशन के प्रधान और अन्य दुकानदार भी मौके पर पहुंचे, लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी धमकाया और मौके से भाग गए।
विज्ञापन

घटना के बाद दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर पीएलए पुलिस चौकी का घेराव किया और शाम तीन से छह बजे तक आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पिकअप चालक राजबीर (फतेहाबाद, गांव कुला) ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे वह पटेल नगर में सामान सप्लाई के लिए आया था। मंदिर के पास वाहन मोड़ते समय ई-रिक्शा से हल्की टक्कर हो गई। इस दौरान ई-रिक्शा चालक ने झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद वह भी सामान को उतारने के लिए रामा हार्डवेयर की दुकान के सामने आ गए। इसी दौरान पटेल नगर का रहने वाला एक शख्स सुभाष अपने चार साथियों के साथ मौके पर पहुंच जाता है और उन पर ईंट फेंककर मारता है। वह अपनी जान बचाने के लिए दुकान के अंदर घुस जाते हैं। इसके बाद हमलावर दुकान के अंदर घुसकर उन पर हमला कर देते हैं। जब दुकान में मौजूद दुकानदार ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो उन्हें आरोपियों ने छुरी दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। जब बाकी दुकान मौके पर पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन





हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग के लिए बाजार किया बंद



वारदात के बाद दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद की और वो चौकी में पहुंच गए। यहां उन्होंने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। दुकानदारों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। वहीं पटेल नगर मार्केट एसोसिएशन के प्रधान वासुदेव का कहना है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं होगी और पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर लेती। तब तक दुकानें बंद रहेंगी। हालांकि, इस दौरान बाजार में कई दुकानें खुली मिलीं।
विज्ञापन







लिखित में कोई शिकायत नहीं





पीएलए पुलिस चौकी इंचार्ज अनूप सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। दोनों पक्षों अपनी बात रख रहे हैं। अभी तक लिखित में कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें