फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुवास में एक हजार आरटीपीसीआर टेस्ट की लैब तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को वीडिया कॉन्फ्रेंसिंग के माध्मय से जिले में कोरोना महामारी की वर्तमान स्थिति और प्रशासन द्वारा किए गए विभिन्न प्रबंधों की समीक्षा की। सीएम ने हिसार में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और मृत्यु दर को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने सीएम को बताया कि एक हजार अतिरिक्त सैंपल की टेस्टिंग के लिए लुवास में आरटीपीसीआर लैब स्थापित की गई है। मुख्यालय से अनुमति मिलते ही टेस्टिंग कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। वीसी में मंडल आयुक्त चंद्रशेखर, डीआईजी बलवान सिंह राणा व अतिरिक्त उपायुक्त अनीश यादव भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने जिले की स्थिति के बारे में कहा कि विभिन्न प्रबंधों व व्यवस्थाओं के लिए निगरानी कमेटी गठित की गई है। जिले में कोरोना सैंपलिंग बढ़ाई गई है। हिसार में बन रहे अस्थायी अस्पताल के एक हिस्से में ऑक्सीजन आपूर्ति कनेक्शन का कार्य अगले दो दिन में पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने की संभावनाओं पर कार्य करने के निर्देश दिए। ऑक्सीजन की समय पर आपूर्ति, बिस्तरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और टेस्टिंग सुविधाओं में तेजी लाने के लिए गंभीर प्रयास करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा अस्पतालों में ऑक्सीजन, बेड और दवाओं की नियमित ऑडिटिंग की जानी चाहिए।
ऑक्सीजन की मांग और आपूर्ति की सघन निगरानी की जानी चाहिए। अस्पतालों में भर्ती किए गए रोगियों की संख्या, ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखे गए मरीजों की संख्या और ठीक हुए रोगियों की संख्या से संबंधित सभी प्रकार का डाटा को नियमित रूप से हरियाणा हील और एनएचएम पोर्टल पर अपडेट किया जाना सुनिश्चित करें। ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य जांच कैंप लगाए जाएं। दवाओं व आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी रोकने के लिए टीमें गठित कर सभी जरूरी कदम उठाएं जाएं। आवश्यक वस्तुओं की रेट लिस्ट दुकानों के बाहर प्रदर्शित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें