फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हिसार में 33 घंटे में 71 एमएम बरसा पानी, जलभराव से परेशानी, कई हिस्सों से 12 घंटे में हो रही पानी की निकासी

विज्ञापन
हिसार बरसात के बाद एच एयू यू के एक नंबर गेट के बाहर भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
हिसार। शहर में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। शहर में 33 घंटे में 71 एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे शहर के काफी क्षेत्रों में जलभराव हो गया। मुख्य मार्गों से जहां 3 से 4 घंटे में पानी की निकासी हो गई, लेकिन कॉलोनियों में पानी की निकासी होने में 12 घंटे से अधिक समय लग रहा है। वहीं, कॉलोनियों में सीवर व्यवस्था ठप हो गई है, जिससे गलियों में दूषित पानी जमा हो गया है। इसके साथ ही जनस्वास्थ्य विभाग के पास काफी संख्या में सीवर संबंधी शिकायतें पहुंच रही हैं।
विज्ञापन


जनस्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, एचएसवीपी ने करोड़ों रुपये खर्च कर बरसाती नालों की सफाई करवाई। बावजूद इसके शहर में जगह-जगह जलभराव हो रहा है। शहर में आज से 10 साल पहले जिन जगहों पर जलभराव की समस्या आती थी, आज भी उन्हीं जगहों पर बारिश होते ही जलनिकासी की समस्या आ रही है। चूंकि शहर की ज्यादातर कॉलोनियों में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम नहीं है और इनमें सीवर के माध्यम से ही पानी की निकासी होती है। मगर मानसून आते ही कॉलोनियों की सीवर व्यवस्था ठप हो गई है। स्थिति यह है कि मैनहोल में बारिश का पानी जाने के बजाय उनका पानी बाहर निकलकर गलियों में जमा हो रहा है। इस कारण से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।



टोल फ्री नंबर पर शिकायतों की संख्या बढ़ी

उधर, जनस्वास्थ्य विभाग के पास टोल फ्री नंबर 14420 पर सीवर संबंधी शिकायतों की संख्या बढ़ गई है। इस नंबर पर आम दिनों में जहां 4 से 5 शिकायतें आ रही थीं, वहीं अब यह आंकड़ा 20 तक पहुंच गया है। मंगलवार को इस नंबर पर सूर्य नगर, प्रीति नगर, अमरदीप कॉलोनी, मॉडल टाउन, सातरोड, महावीर कॉलोनी, पटेल नगर, सरोगर ढाणी, सेक्टर 16-17 आदि एरिया से सीवर संबंधी शिकायतें आईं।
विज्ञापन



डबल फाटक के पास बसे इंदिरा नगर में गलियों में दूषित पानी जमा है। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष शहरी मनु अग्रवाल का कहना है कि अधिकारी यहां आकर देखें कि यहां नरक जैसे हालात बने हुए हैं। कोई जनप्रतिनिधि भी इनकी समस्या को हल करवाने यहां नहीं आ रहा है। अगर यहां की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो यहां कोई बीमारी भी फैल सकती है।


शहर में इस बार सामान्य से ज्यादा बारिश हो रही है। ऐसे में जलनिकासी की व्यवस्था मजबूत करनी है तो पंपिंग क्षमता बढ़ानी होगी। आने वाले दिनों में बरवाला चुंगी पर नया पंपिंग स्टेशन बन जाएगा। वहीं, एचएसवीपी की एयरपोर्ट वाली लाइन भी शुरू हो जाएगी। इसके अलावा आजाद नगर के लिए भी नई लाइन व पंपिंग स्टेशन का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। - बलकार सिंह, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें