फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में 23.6 प्रतिशत लाभार्थियों को लग चुकी वैक्सीन

विज्ञापन
हेमराज अपनी पत्नी के साथ - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी तक 2 लाख 60 हजार 31 लाभार्थियों का कोरोनारोधी टीका लगाया जा चुका है। इनमें से 38530 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। पिछले तीन दिनों में 10 हजार लोगों का टीकाकरण हुआ। लाभार्थियों का कहना है कि अब भय कुछ कम हुआ है, अब वे सभी नियम भी अपना रहे हैं।
विज्ञापन

जिले की कुल आबादी करीब 19 लाख है। इसमें से 40 प्रतिशत यानि 8 लाख की आबादी 18 साल से कम की है, जिनके लिए अभी टीका नहीं आया है। इस लिहाज से देखें तो अभी तक 23.6 फीसदी आबादी का ही टीकाकरण हो पाया है। ऐसे में टीकाकरण करवा चुके लाभार्थियों ने कहा कि अब भय खत्म हो गया है, क्योंकि महामारी से बचाव के लिए दोनों ही डोज लग चुकी हैं। कुछ संयुक्त परिवार के सदस्यों का कहना है कि वैक्सीन समय पर आ गई, वरना कोरोना से निपटना मुश्किल होता।
वैक्सीन हमारे बचाव के लिए बनाई गई है और सभी को लगवानी चाहिए। मैं पहले ड्यूटी पर दूसरों को वैक्सीन लगाता था। इसलिए मुझे पता था। अब मैंने अपनी पत्नी, दोनों बेटे, दोनों पुत्रवधू एवं परपोते ने भी वैक्सीन लगवाई हुई है। सभी ठीक है। कोई परेशानी नहीं है। - हेमराज मेहता, बुजुर्ग लाभार्थी, सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट, पटेल नगर
विज्ञापन

मैंने लोगों से वैक्सीन के बारे में दुष्प्रभाव की अफवाह सुनी थी। मगर ऐसा बिलकुल नहीं है। टीका लगने पर मुझे हल्का बुखार व सिरदर्द हुआ था, लेकिन एक या दो दिन में दवा लेने से ठीक हो गया। परिवार में मम्मी-पापा, नाना-नानी, दोनों मामा-मामी एवं मौसी सहित बाकी लोगों ने वैक्सीन लगवाई हुई है। किसी को कोई दिक्कत नहीं है। - साक्षी, युवा लाभार्थी
अभी मुझे केवल एक ही डोज ही लगी है। दूसरी डोज लगवाने में समय बाकी है। मेरे पति, बेटा, दोनों बेटी और परिवार के बाकी सदस्य भी टीका लगवा चुके है। किसी को कोई दिक्कत नहीं है। - विमल सपड़ा, बुजुर्ग लाभार्थी
मुझे वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है और मुझे कोई परेशानी नहीं है। मुझे काफी खुशी है कि वैक्सीन समय पर लग गई है। बाकी लोगों से यहीं कहूंगा कि सभी वैक्सीन लगवाएं। - दलीप सिंह, बहबलपुर गांव निवासी

साक्षी अपने परिवार के साथ- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें