फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जीजेयू में एमएससी भूगोल और इंटीग्रेटेड कोर्स में बढ़ीं सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 से एमएससी भूगोल और इंटीग्रेटेड कोर्स (बीएससी/बीएससी ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) एमएससी भूगोल में 15 सीटें बढ़ाने का निर्णय लिया है। इसमें एमएससी भूगोल में 5 और इंटीग्रेटेड कोर्स में 10 सीटें बढ़ाई गई हैं।
विज्ञापन

अब एमएससी भूगोल की सीटें 60 से बढ़कर 65 और इंटीग्रेटेड कोर्स की सीटें 50 से बढ़कर 60 हो गई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इन कोर्सों में सीटें लगातार भर रही थीं और विद्यार्थियों की मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
खासकर इंटीग्रेटेड कोर्स में विद्यार्थियों का रुझान तेजी से बढ़ा है, क्योंकि यह कोर्स समय और संसाधनों की बचत के साथ एक मजबूत अकादमिक नींव देता है। दोनों कोर्सों में दाखिले विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित शेड्यूल के अनुसार किए जाएंगे और बढ़ी हुई सीटें आरक्षण नीति के अनुसार विभिन्न वर्गों में वितरित होंगी।
विज्ञापन




जीजेयू में एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की रिक्त सीटों पर होगी काउंसिलिंग

25 जुलाई को होगी काउंसिलिंग, 27 सीटें हैं रिक्त

हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) के बायोटेक्नोलॉजी विभाग ने एमएससी बायोटेक्नोलॉजी (गेट-बी) में रिक्त सीटों पर दाखिले फिजिकल काउंसिलिंग के आधार पर किए जाएंगे। दाखिलों के लिए फिजिकल काउंसिलिंग 25 जुलाई को सुबह 10 बजे विभाग में होगी। एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में 30 सीटों में से अभी तक केवल 3 सीटों पर ही अब तक दाखिले हुए हैं और 27 सीटें अभी भी रिक्त हैं।
विज्ञापन


सीटों का ब्योरा

अनारक्षित श्रेणी में 12, एससी में 3, एसटी में 2, ओबीसी में 7, ईडब्ल्यूएस में 3 और दिव्यांग (सुपरन्यूमरेरी) श्रेणी में 1 सीट रिक्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें