फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर पहले बीऐंडआर ने बनाया बरसाती नाला, अब निगम फिर खर्चेगा 33 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली रोड पर बरसाती नाले के नाम पर पैसों की बर्बादी का खेल चल रहा है। इस रोड पर पिछले साल ही पीडब्ल्यूडी बीऐंडआर की ओर से नया बरसाती नाला बनाया गया है। अब फिर से इसी रोड के साथ पहले से बने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के बरसाती नाले का पुनर्निर्माण करवाने के लिए निगम प्रशासन ने करीब 33 लाख रुपये का टेंडर लगाया है। निगम अधिकारियों ने हवाला दिया है कि बीऐंडआर के नाले का लेवल ऊंचा है, जबकि निगम नीचे लेवल का तैयार करवाएगा, जिससे जलभराव की समस्या खत्म होगी।
विज्ञापन

19 करोड़ के प्रोजेक्ट से करवाया था नाले का निर्माण
बीऐंडआर की ओर से दिल्ली रोड की सड़क, ग्रिल, स्ट्रीट लाइट के नवनिर्माण के साथ नए बरसाती नाले का निर्माण करवाया था। इसके लिए करीब 19 करोड़ का टेंडर लगा था, जिसमें ये सभी कार्य करवाए गए थे। नाला निर्माण 2019 में पूरा हो चुका है। इसके बाद पार्षदों की एक कमेटी ने भी नाले का निरीक्षण किया था। हालांकि, बीऐंडआर के नाले के बीच-बीच में घुमावदार होने के कारण इस पर सवालिया निशान लगाए गए थे। मगर बाद में अधिकारियों की कमेटी ने निर्माण कार्य को क्लीन चिट दे दी थी।
जिंदल चौक होते हुए डिस्पोजल तक जाएगा नाला
निगम ने 33 लाख रुपये का जो टेंडर लगाया है, उसमें पहले से एचएसवीपी के बने नाले को जिंदल पुल से जिंदल चौक और फिर तोशाम रोड स्थित डिस्पोजल तक तैयार करवाया जाएगा। पुराने नाले की दोबारा से मरम्मत होगी, उसके ऊपर स्लैब बनाए जाएंगे। कई जगह चैंबर भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

बीऐंडआर ने पीएलए के सामने तक तैयार करवाया है नाला
पिछले साल बीऐंडआर ने जिंदल पुल से लेकर जिंदल चौक, डाबड़ा चौक और आगे टाउन पार्क के सामने होते हुए पीएलए मार्केट के सामने तक बरसाती नाला बनाया था। हालांकि, पुष्पा काम्पलेक्स के सामने यह नाला जिग-जैग रूप में बना हुआ है, इसके लिए इसके निर्माण पर सवाल उठाए गए थे। जिस पर अधिकारियों की गठित कमेटी ने जांच भी की थी।
दिल्ली रोड पर जिंदल पुल से जिंदल चौक होते हुए डिस्पोजल तक एचएसवीपी के पुराने नाले को तैयार करवाने के लिए करीब 33 लाख का टेंडर लगाया है। बीऐंडआर के नाले का लेवल ऊंचा है। उन्होंने कुछ जगह छोड़ भी रखी है।
विज्ञापन

- सुनील लांबा, एमई, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें