फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बरवाला हलके में 57 करोड़ से 18 तो नलवा में 93 करोड़ से बनेंगी 56 सड़कें, लोक निर्माण विभाग ने दोबारा वर्क प्रोग्राम किया लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। लोक निर्माण विभाग ने वर्क प्रोग्राम को फिर से लागू कर दिया है। इसके तहत वित्त वर्ष 2025-26 का वर्क प्रोग्राम मंजूर कर लिया गया है। इस वित्त वर्ष के वर्क प्रोग्राम के अंतर्गत बरवाला हलके के लिए 57 करोड़ रुपये व नलवा हलके लिए 93 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
विज्ञापन

इस दौरान नलवा हलके में 66 किलोमीटर लंबी 18 सड़कें व बरवाला हलके में 182 किलोमीटर की 56 सड़कों के मजबूतीकरण का काम किया जाएगा। हिसार हलके की एक भी सड़क इस प्रोग्राम में शामिल नहीं है। अधिकारियों की मानें तो हिसार हलके की एक भी सड़क ऐसी नहीं है, जिसे मरम्मत की जरूरत हो। सिर्फ एक राजगढ़ रोड है, जो मुख्यमंत्री अनाउंसमेंट में शामिल है। अधिकारियों के मुताबिक वर्क प्रोग्राम के तहत जिन सड़कों की चौड़ाई 12 मीटर है, उनकी चौड़ाई बढ़ाकर 18 मीटर भी की जाएगी।
बता दें कि तीन साल पहले लोक निर्माण विभाग ने वर्क प्रोग्राम को बंद कर दिया था। इसकी जगह हर हलके के विधायक को पूरे वित्त वर्ष के लिए 25-25 करोड़ रुपये की ग्रांट दी जाती है। इस ग्रांट से विधायक जिस सड़क को बनवाना चाहते थे, उसी सड़क का निर्माण किया जाता था।
विज्ञापन




यह होता है वर्क प्रोग्राम

वर्क प्रोग्राम के तहत अधिकारी उन सड़कों की सूची तैयार कर मुख्यालय भेजते हैं, जो सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। साथ ही उन सड़कों के मजबूतीकरण पर कितना खर्च आएगा, उसका एस्टीमेट भी भेजा जाता है। इसी के हिसाब से मुख्यालय की तरफ से बजट मंजूर किया जाता है।
विज्ञापन




नलवा हलके की इन सड़कों का होगा सुदृढ़ीकरण

सड़क-लंबाई

रावतखेड़ा से बरवा-5.000 किलोमीटर

तलवंडी रूक्का से बाडो ब्राह्मणान वाया हरिता-7.200 किलोमीटर

हिसार मंगाली स्याहड़वा से बाडो जाटान वाया भेरी-2.050 किलोमीटर

बाडो ब्राह्मणान से कंवारी वाया बाडो जाटान-7.130 किलोमीटर

बालावास-दुबेटा-तलवंडी रूक्का- 11.200 किलोमीटर

चिड़ौद रेलवे स्टेशन-1.200 किलोमीटर

गुंजार रोड एवं स्कूल-0.270 किलोमीटर

भेरियां से पातन-4.340 किलोमीटर

गावड़ से मेहरिया राजस्थान सीमा तक-3.000 किलोमीटर

चौधरीवास से गांवड़-5.560 किलोमीटर

चौधरीवास से गांवड़ गोरछी रोड-3.300 किलोमीटर

चौधरीवास से गोरछी-5.000 किलोमीटर

पातन से टोकस-0.600 किलोमीटर

टोकस से कुड़ी गंगवा-2.300 किलोमीटर

टोकस से हिसार राजगढ़ रोड-2.460 किलोमीटर

मुकलान से देवा-1.500 किलोमीटर

भेरिया से चिड़ौद-2.000 किलोमीटर

कालूवास से चौधरीवास-4.050 किलोमीटर

सिंघरान से कालूवास-3.300 किलोमीटर

सिंघरान से कैमरी-1.000 किलोमीटर

सिंघरान कैमरी रोड से हरिकोट-1.000 किलोमीटर

मंगाली से सिंघरान-3.700 किलोमीटर

मंगाली सिंघरान रोड से जंभवेश्ववर-2.100 किलोमीटर

हिसार मंगाली स्याहड़वा रोड से ढाणी सुरतिया स्कूल-2.800 किलोमीटर

रावतखेड़ा बरवा से रूपाणा-3.900 किलोमीटर

न्यौलीकलां से शाहपुर-3.300 किलोमीटर

हिसार बालसमंद रोड से लुदास वाया एचएयू गेट-2.880 किलोमीटर

हिसार बालसमंद रोड से गुरुकुल कुरड़ी-1.200 किलोमीटर

कुरड़ी से शाहपुर-4.850 किलोमीटर

रावलवास से हिंदवान-2.720 किलोमीटर

लिंक रोड से रावलवास खुर्द-1.220 किलोमीटर

रावलवास खुर्द सीसवाला किरतान-7.680 किलोमीटर

किरतान से खारिया-5.170 किलोमीटर

फिरनी रोड सलेमगढ़-1.500 किलोमीटर

सलेमगढ़ से किरतान-5.700 किलोमीटर

सीसवाला से खारिया-4.340 किलोमीटर

बासड़ा से बालसमंद-3.620 किलोमीटर

सरसाना बासड़ा-3.620 किलोमीटर

बासड़ा से मेहरिया राजस्थान सीमा तक-3.100 किलोमीटर

हिसार बालसमंद से कुरड़ी पातन-1.670 किलोमीटर

हरिजन चौपाल न्यौली कलां-0.540 किलोमीटर

अप्रोच रोड से भिवानी रोहिल्ला स्कूल-0.200 किलोमीटर

अप्रोच रोड से गोरछी स्कूल-0.500 किलोमीटर

बासड़ा से गोरछी-2.900 किलोमीटर

पातन से रालवास-5.300 किलोमीटर

किरतान से मात्रश्याम-1.900 किलोमीटर

पातन पुल माइनर के साथ बालसमंद रोड गांव धीरणवास-3.000 किलोमीटर

गोरछी से भिवानी रोहिल्ला-3.700 किलोमीटर

आर्य नगर से हिंदवान-2.150 किलोमीटर

किरतान से सीसवाला-1.100 किलोमीटर

गोरछ़ी से बरवा-8.080 किलोमीटर

धीरणवास से रावलवास कलां-2.220 किलोमीटर

शाहपुर से हिंदवान-4.260 किलोमीटर

रावलवास से सीसवाला-2.320 किलोमीटर

हिसार घुड़साल से ढाणी पीरावाली-0.920 किलोमीटर



बरवाला हलके की इन सड़कों का होगा सुदृढ़ीकरण
सड़क-लंबाई
तलवंडी राणा से ढाणी बाबरान-5.750 किलोमीटर

हिसार से धांसू रोड-5.950 किलोमीटर

धांसू से सुलखनी-7.000 किलोमीटर

मिर्जापुर खोखा से खरकड़ी रोड-10.850 किलोमीटर

हिसार मिर्जापुर नियाणा रोड-4.890 किलोमीटर

दिल्ली हिसार सुलेमांकी रोड से गांव सातरोड कलां-1.220 किलोमीटर

सातरोड कलां लिंक रोड से सातरोड लाडवा रोड-1.680 किलोमीटर

सातरोड कलां से लाडवा-3.500 किलोमीटर

हिसार रायपुर शिकारपुर-1.140 किलोमीटर

सातरोड खुर्द से लाडवा-5.410 किलोमीटर

हिसार तोशाम से लाडवा-3.300 किलोमीटर

खोखा से खरकड़ी-1.700 किलोमीटर

मिर्जापुर से सुलखनी-4.860 किलोमीटर
-
वर्जन
नए वित्त वर्ष के वर्क प्रोग्राम को मंजूरी मिल गई है। साल भर में इन सड़कों के मजबूतीकरण का कार्य किया जाएगा।
जतिन खुराना, एक्सईएन, बीएंडआर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें