फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रस्साकशी में मुख्यालय हिसार ने ऑपरेशन जोन हिसार की टीम को धूल चटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पंजाब से आए बैंड की धुन के साथ मंगलवार को विद्युत सदन के खेल प्रांगण में तीन दिवसीय 14वीं अंतर सर्कल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। बतौर मुख्य अतिथि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में वित्तीय विभाग के निदेशक रतन वर्मा ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। दिल्ली-हिसार व हेड ऑफिस जोन से जुड़े 11 सर्कल के 850 खिलाड़ियों प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान निदेशकों से लेकर जेई के बीच रस्साकशी का मुकाबला आकर्षण का केंद्र रहा। इस मैच में मुख्यालय के निदेशकों ने ऑपरेशन शाखा के निदेशकों के साथ जोर-आजमाईश की, जो बराबरी पर रहा। इसके अलावा ऑपरेशन सर्कल भिवानी के खिलाड़ियों ने रस्साकशी में फतेहाबाद को हराया। वहीं, मुख्यालय हिसार ने ऑपरेशन जोन हिसार की टीम को धूल चटाई।

बिजली की वित्तीय स्थिरता में गुजरात के बाद हरियाणा का दूसरा नंबर
मुख्य अतिथि रतन वर्मा ने बताया कि बिजली की वित्तीय स्थिरता की बात करें तो देश में गुजरात का पहला नंबर है, जबकि दूसरे नंबर पर ए प्लस रेंटिंग के साथ हरियाणा का कब्जा है, लेकिन हम प्रदेश के 42 लाख उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई की बेहतर सुविधा देने में पिछड़े हुए हैं, जिस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


महिला व दिव्यांग कर्मियों ने कायम की मिसाल
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की प्रोजेक्ट निदेशक विनीता सिंह ने कहा कि निगम की महिला व दिव्यांग कर्मचारियों ने उपरोक्त खेलों में भाग लेकर मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी खिलाड़ी को कोई परेशानी आती है तो वह संबंधित कमेटी से संपर्क कर सकते हैं। निगम की खेलकूद समिति के जनरल सेक्रेटरी एवं खेल अधिकारी रविंद्र पानू ने खिलाड़ियों को शपथ दिलाई। इसके अलावा बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज व अन्य खेलों में भाग लेने वाली महिला व दिव्यांग खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने डायरेक्टर ऑपरेशन विपिन गुप्ता, चीफ इंजीनियर नवीन वर्मा, विशिष्ट अतिथि चीफ इंजीनियर रजनीश गर्ग का आभार जताया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें