फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में कई स्थानों पर बारिश, ठंडी हवाएं चलने से गिरा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ के चलते शुक्रवार को अल सुबह ही प्रदेश भर में मौसम बदल गया। सुबह 4 बजे हिसार सहित आसपास के कई जिलों में बूंदाबांदी हुई। इसके बाद दिनभर रुक-रुककर आंशिक बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। इससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

रोहतक का अधिकतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 24.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। नारनौल का अधिकतम तापमान प्रदेश में सबसे अधिक 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में वीरवार देर रात को ही मौसम बदल गया था और बादल छा गए थे। यही कारण रहा कि ज्यादातर स्थानों पर रात्रि तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। सिरसा का रात्रि तापमान प्रदेश में सबसे अधिक 19.8 डिग्री सेल्सियस और भिवानी का सबसे कम 16.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
किसानों को सिंचाई और स्प्रे रोकने की सलाह
एचएयू के कृषि मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम बदला और कई स्थानों पर बूंदाबांदी दर्ज की गई। शनिवार को प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर हवाएं चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना बनती दिख रही है। एचएयू के कृषि मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को बदलते मौसम को देखते हुए दो दिन सिंचाई व स्प्रे रोकने की सलाह दी है। रविवार को मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा और इसके बाद 15 मार्च से मौसम के साफ होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में विभिन्न स्थानों का तापमान -
स्थान - अधिकतम - न्यूनतम
अंबाला - 28.7 16.4
भिवानी - 29.6 16.2
हिसार - 29.3 18.0
करनाल - 27.5 18.0
नारनौल - 31.2 17.0
रोहतक - 24.2 19.2
सिरसा - 27.5 19.8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें