फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसकॉल से सुधारें अपने शहर की रैकिंग

Thu, 23 Feb 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
MOBILE APP
विज्ञापन
स्वच्छ शहर की प्रतियोगिता में आप अपने शहर की रैंकिंग सुधार सकते हैं। इसके लिए आपको केवल मिस कॉल करनी होगी। मिस कॉल के बाद आपके पास फोन आएगा, जिसमें पूछे जाने वाले सवाल का जवाब देकर शहर की रैंकिंग तय करने में सहयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन


जनवरी माह में नगर निगम की ओर से देश भर के 500 शहरों में स्वच्छ शहर का सर्वे किया गया था। इस सर्वे में पहली बार अपना हिसार शहर भी शामिल हुआ है। केंद्र सरकार की ओर से भेजी गई टीम शहर का मुआयना कर चुकी है। जल्द ही शहर की रैंकिंग रिपोर्ट आने वाली है। कोई भी नागरिक 1969 पर मिस कॉल कर सकता है। इस नंबर पर मिस कॉल के बाद आपके मोबाइल पर कॉल आएगी।

स्वच्छ भारत मिशन की ओर से यह कॉल आएगी, जिसमें अमिताभ बच्चन की आवाज सुनाई देगी। इसके बाद आप अपनी भाषा का चयन करेंगे। ऐसा करने के बाद आपको अपने शहर का छह अंक का पिन कोड 125001 डालना होगा। पिनकोड के बाद आपसे पूछा जाएगा कि आपका शहर सर्वे में शामिल है आपको जानकारी है या नहीं। इसके बाद पांच सवालों पर आपकी राय जानी जाएगी। पिछले साल के मुकाबले टायलेट की संख्या बढ़ने, डस्टबिन की संख्या बढ़ने, कचरा उठाने की प्रक्रिया, शहर में पिछले साल के मुकाबले स्वच्छता के सवाल होंगे, जिस पर अपनी राय दे सकेंगे। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन की वेबसाइट पर जाकर भी अपना फीडबैक दे सकेंगे। इस तरह 28 फरवरी तक अपनी राय दे सकेंग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें