फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कोहरे का असर... 5 रोडवेज बसें अस्थायी रूप से बंद

विज्ञापन
हिसार के अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। भीषण कोहरे के कारण सड़क किनारे सफेद और पीली पट्टियां नजर नहीं आ रही हैं, जिससे सड़क पर वाहन चलाने में मुश्किलें आ रही हैं। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए हरियाणा रोडवेज ने चंडीगढ़, दिल्ली और हरिद्वार के मार्ग पर चलने वाली देर रात और अलसुबह की 5 बसों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।
राजस्थान में कोहरे की स्थिति थोड़ी बेहतर है, इसलिए वहां की अधिकतर बसें संचालित हो रही हैं, लेकिन अगर कोहरा बढ़ता है और यात्रियों की संख्या कम होती है, तो शाम को जयपुर जाने वाली एक और बस का संचालन भी बंद किया जा सकता है। रोडवेज प्रशासन के अनुसार, इन सभी सेवाओं को कोहरा कम होने और यात्रियों की बढ़ी हुई मांग पर फिर से बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

रोडवेज प्रशासन ने बताया कि सभी रोडवेज बस चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन करने का निर्देश दिया गया है, और गति सीमा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। स्थगित की गई बसों में हिसार से शाम 5:30 बजे हरिद्वार, 8:30 बजे चंडीगढ़, 10:30 बजे दिल्ली जाने वाली बसें शामिल हैं। चंडीगढ़ से रात 10 बजे हिसार के लिए चलने वाली बस भी रद्द कर दी गई है।
सड़क किनारे पट्टियां बनाए जाने की मांग
राजकुमार चौहान और अन्य कर्मचारियों ने सड़क किनारे सफेद और पीली पट्टियां बनाए जाने की मांग की है, क्योंकि दिल्ली-सिरसा, चंडीगढ़ मार्ग, घिराय, हांसी-नारनौंद मार्ग पर यह पट्टियां नहीं दिखाई दे रही हैं। इसके अलावा कुछ ग्रामीण रूटों पर सड़कें खराब होने के कारण भी यातायात में दिक्कतें उत्पन्न हो रही हैं।
विज्ञापन


अत्यधिक कोहरे और सर्दी के कारण कुछ बसों को अस्थायी तौर पर बंद किया गया है। यह कदम सुरक्षा के मद्देनजर उठाया गया है, जैसा कि हर साल कुछ दिनों के लिए किया जाता है। रोडवेज चालकों को निर्धारित गति से बसें चलाने के निर्देश दिए गए हैं। - राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें