फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में किसान आंदोलन का असर: किसानाें ने घेरा बीजेपी कार्यालय, सरकार का पुतला फूंका

Wed, 21 Feb 2024 03:25 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

किसानों ने कहा कि हरियायाा सरकार ने रास्तों को रोक कर लाखों लोगों को परेशान किया हुआ है। किसानों पर निराधार मुकदमें दर्ज किए जा रहे हैं। गिरफ्तार किए गए किसानों को तुरन्त प्रभाव से रिहा करवाने, इंटरनेट पाबंदी को तुरंत हटाया जाए। मनोहर लाल सरकार ने प्रदेश के लोगों को अपने ही प्रदेश में बंधक बना रखा है।
विज्ञापन
हिसार में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार में संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने बुधवार को सुबह 11:30 बजे से 1:30 बजे तक बीजेपी कार्यालय का घेराव किया। किसानों ने नारेबाजी करते हुए हरियाणा सरकार के पुतले का दहन किया। किसान नेताओं ने बताया कि किसान आंदोलन के दौरान के लंबित मुद्दों पर संयुक्त किसान मोर्चा का आंदोलन जारी है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने देश के किसानों की एमएसपी सी 2 + प्लस 50 प्रतिशत देने ,बिजली कानून रद्द करने,कर्जा मुक्ति ,लखीमपुर खीरी के शहीद किसानों को न्याय दिया जाए। किसानों के प्रदर्शन के दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

किसानों ने कहा कि हरियायाा सरकार ने रास्तों को रोक कर लाखों लोगों को परेशान किया हुआ है। किसानों पर निराधार मुकदमें दर्ज किए जा रहे हैं। गिरफ्तार किए गए किसानों को तुरन्त प्रभाव से रिहा करवाने, इंटरनेट पाबंदी को तुरंत हटाया जाए। मनोहर लाल सरकार ने प्रदेश के लोगों को अपने ही प्रदेश में बंधक बना रखा है। सभी रास्तों को तुरंत प्रभाव से खोलें जाए। किसानों ने कहा कि संयुक्त मोर्चा का जो फैसला होगा उसके अनुसार चलेंगे। दिल्ली कूच का एलान किया तो हिसार से हजारों की संख्या में ट्रैक्टर ट्रालियां लेकर दिल्ली की तरफ कूच करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें