फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नगर सुधार मंडल की जमीन पर किया अवैध निर्माण ढहाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम ने पटेल नगर में नगर सुधार मंडल की जमीन पर किसी व्यक्ति ने अवैध निर्माण कर कब्जा कर लिया। मंगलवार को निगम की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान टीम ने निर्माणाधीन हिस्से को गिरा दिया, जबकि बाकी बने हुए निर्माण को खाली करने के लिए एक दिन का समय देकर टीम लौट आई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पटेल नगर में नगर सुधार मंडल की करीब 100 गज जमीन पर किसी व्यक्ति ने कब्जा कर एक कमरे का निर्माण किया है। इस कमरे में उक्त व्यक्ति अपने परिवार सहित रह रहा है। यही नहीं अब वह मौके पर बाथरूम का निर्माण कर रहा था। इसी बीच किसी ने इसकी शिकायत निगम को कर दी। इस शिकायत के आधार पर निगम की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची। वहां टीम ने कब्जाधारी की तरफ से बनाए जा रहे बाथरूम को जेसीबी से तोड़ दिया। चूंकि कमरे में व्यक्ति अपने परिवार सहित रह रहा है। निगम अधिकारियों के मुताबिक कमरे में उक्त व्यक्ति का सामान भी रखा है। इसे देखते हुए निगम की तरफ से व्यक्ति को कमरा खाली करने के लिए एक दिन का समय दिया गया है।

कमरे का निर्माण कर परिवार सहित रह रहा था व्यक्ति, निगम को भनक तक नहीं लगी
नगर सुधार मंडल की जमीन पर उक्त व्यक्ति ने धड़ल्ले से कमरा बना रखा है और वह यहां बेखौफ होकर परिवार सहित रह रहा है। यही नहीं कोई कार्रवाई न होते देख उक्त व्यक्ति ने जमीन पर और निर्माण करना शुरू कर दिया। उधर निगम प्रशासन को अपनी जमीन पर कब्जा होने की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें