फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करना हो डीएड तो पढ़े यह खबर

Fri, 17 Oct 2014 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दफा डीएड शिक्षण संस्थानों को विद्यार्थी नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन


हालात यह है कि छह ऑनलाइन काउंसलिंग और एक मैनुअल काउंसलिंग के बाद भी शिक्षण संस्थानों में सीटें खाली पड़ी हैं।

ऐसी स्थिति में स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग सेंटर ने फिर से दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
25 तक कर सकेंगे आवेदन
अब आवेदनकर्ता 25 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सिर्फ हरियाणा के निवासी ही ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

सामान्य कैटेगरी के लिए फीस 500 और एससी, बीसी और अशक्त श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 275 रुपये फीस निर्धारित की गई है।

उम्मीदवार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और एसबीआई की किसी भी ब्रांच में कंप्यूटर जेनरेटिड डिपोजिट स्लिप के द्वारा फीस जमा करा सकेंगे।

27 अक्तूबर दोपहर 3 बजे एससीईआरटी की बेवसाइट पर मेरिट लिस्ट अपलोड की जाएगी। इसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया 30 अक्तूबर से शुरू होगी।

यह दाखिले सत्र 2014-16 के लिए किए जाएंगे। खाली सीट के अनुसार स्टूडेंट्स को सीटों का आवंटन किया जाएगा। काउंसिलिंग प्र्रक्रिया भी ऑनलाइन रहेगी, जिसमें स्टूडेंट्स को उनके सेंटर आवंटित किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें