फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पुलिस को 9 दिन की मोहलत, चोर नहीं पकड़े गए तो बाजार बंद कर पक्का धरना

Wed, 16 Jul 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रोहा। क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से नाराज दुकानदारों और व्यापारियों ने मंगलवार को अग्रोहा चौक पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए धरना शुरू कर दिया। उनके समर्थन में पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति और रक्तदान सेवा समिति के सदस्य भी पहुंचे और धरने में शामिल हुए।
विज्ञापन

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। अग्रोहा-बरवाला रोड पर स्थित श्रीराम किराणा स्टोर में एक माह पहले करीब साढ़े सात लाख रुपये की चोरी हुई थी। बीती रात फिर उसी दुकान में चोरी की कोशिश की गई, लेकिन पड़ोसियों की सतर्कता से चोर भाग निकले।
व्यापारियों का कहना है कि पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे जा चुके हैं, फिर भी चोरों को नहीं पकड़ा जा सका है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सात दिन में आरोपी पकड़ लिए जाएंगे। हालांकि, धरने पर बैठे व्यापारियों और किसानों ने पुलिस को नौ दिन की मोहलत दी है। अगर तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो दसवें दिन बाजार बंद कर पक्का धरना शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें