समस्या का हल नहीं होने पर मंत्री आवास के बाहर डालेंगे कचरा
माई सिटी रिपोर्टर
हिसार। अनिश्चितकालीन धरना दे रहे श्याम कॉलोनी निवासी काफी दिनों से पानी व सीवरेज की समस्या के चलते प्रदर्शन कर रहे हैं। धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि पीने के लिए साफ पानी नहीं आता। सीवरेज के पाइप लाइन अब तक नहीं डाले गए हैं। समस्या का समाधान नहीं होने पर कूड़ा मंत्री के आवास पर डालेंगे।
कॉलोनीवासी सरकार से बस यही मांग कर रहे है कि उनकी पानी व सीवरेज की समस्या का जल्द से जल्द निवारण करना चाहिए। नवीन जयहिन्द पिछले एक सप्ताह से धरने पर बैठे श्याम कॉलोनीवासियों को धरनास्थल पर पहुंच कर समर्थन दिया। जयहिन्द ने उनकी की मांगो को जायज ठहराया। उन्होंने मुख्यमंत्री और मंत्री कमल गुप्ता से अपील की जल्द से जल्द इन गरीब लोगों की समस्याओं का समाधान करें वरना 4-5 दिनों बाद इस कॉलोनी के सारा कूड़ा मंत्री के घर के आगे डालकर आएंगे। धरने पर उपस्थित सभी लोगों ने इस बात का समर्थन भी किया। जयहिन्द ने कहा कि इस कॉलोनी को बसें 25 साल हो चुके हैं। आज तक यहां सीवर नही दबाए गए व एंबुलेंस भी कॉलोनी के अंदर तक नहीं आ पाती। कॉलोनीवासी हाउस टैक्स भी भरते हैं। नवीन जयहिंद ने कॉलोनीवासियों से कहा अब आप सब को मिलकर अपने हक की आवाज उठानी पड़ेगी।