फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी न हो तो सड़क पर सरकार से लठ बजाने की तैयारी कर लो : चढूनी

Mon, 24 Jul 2023 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी सोमवार शाम हिसार लघु सचिवालय के बाहर पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के धरने पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द किसानों का बीमा कंपनी से बीमा क्लेम दिलवाए। सरकार कोई कदम नहीं उठाएगी तो हमें फैसला लेना पड़ेगा। कुरुक्षेत्र की तरह हिसार के बड़े हाईवे को रोकने का काम किया जाएगा। सड़क पर सरकार से लठ बजाने की तैयारी कर लो। सरकार धरना दे रहे किसानों को अकेला ना समझे। किसान पिछले 54 दिनों से मांगों को लेकर पक्का पड़ाव डाल धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक तारीख तय कर लो, अगर उस तारीख तक क्लेम न मिले तो फिर हाईवे को जाम करने का प्लान तैयार कर लें। किसानों को डरने की जरूरत नहीं है। पूरा हरियाणा किसानों के साथ है। इसके बाद सड़क पर सरकार से लठ बजाने की तैयारी कर लो। हरियाणा का मुख्यमंत्री किसानों से डरता है। मुख्यमंत्री किसानों से बातचीत करने की हिम्मत नहीं कर पा रहा है।
किसान आंदोलन के शहीद महेंद्र की याद में बनेगा स्मारक
इसके अलावा किसान नेता चढूनी अग्रोहा के गांव कुलेरी भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसान एकजुट होकर अपने हकों की लड़ाई लड़ेंगे तो कामयाबी जरूर मिलेगी। हमें अपनी फसल व नस्ल बचाने के लिए लड़ाई लड़नी पड़ेगी। हरियाणा व पंजाब का क्रांतिकारी इलाका बताते हुए कहा कि कुर्बानी दिए बिना जुल्म नहीं रुकेंगे। किसान आंदोलन में 750 किसानों ने कुर्बानी दी, जिसमें कुलेरी गांव के महेंद्र सिंह थाकन भी थे। महेंद्र सिंह थाकन की याद में स्मारक बनाया जाएगा। इस मौके पर सरपंच काला कनोह, अमन धुंधवाल, राजेंद्र मिठारवाल, बिल्लू बेनीवाल, कुलदीप जांगड़ा, कृष्ण गोदारा, अमित सिहाग, राम सिंह जाखड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें