फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी के केस में इन्द्र गुर्जर फिर रिमांड पर

Sun, 11 Sep 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
jail shimla
विज्ञापन
पुलिस ने ढाणी श्यामलाल के इंद्र गुर्जर को धोखाधड़ी के मामले में दो दिन के रिमांड के बाद शनिवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे फिर दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

सदर थाना के एसआई कृष्णलाल ने आरोपी इंद्र को अदालत में पेश कर दलील देते हुए कहा कि इससे 8000 रुपये बरामद हुए हैं, जबकि हिस्से में आए थे तीन लाख रुपये। अभी आरोपी की निशानदेही पर मेरठ से एक लाख रुपये और गोगामेड़ी से 80 हजार रुपये बरामद करने हैं। अदालत ने पुलिस की दलील सुनने के बाद आरोपी का दो दिन का रिमांड बढ़ा दिया। सेक्टर 14 के रमेश कुमार ने सदर थाना पुलिस को शिकायत देकर कहा था कि सन 2011 में वह रायपुर रोड स्थित अपने खेत में था। तब वहां इंद्र और ढाणी कुतुबपुर का रोहताश आए थे। उन्होंने हांसी के पास एक किला जमीन सस्ती मिलने की बात कहकर उन्हें साझेदार बनाने का भरोसा दिलाया था। उन्होंने दो बार में उससे पांच लाख रुपये ले लिए थे। उन्होंने न आज तक हिस्सेदार बनाया और न रुपये वापस लौटाए। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में एक पखवाड़े पहले धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का केस दर्ज किया था। इंद्र जींद की जेल में बंद था। पुलिस ने बुधवार को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर उसका रिमांड हासिल किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें