फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: भाषणों से व्यक्त किए विचार, रागनी में झलकी हरियाणवी संस्कृति

Fri, 30 Oct 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। बाल भवन में वीरवार को सुरों की मिठास, हरियाणवी लोक संस्कृति की महक और विचारों की प्रभावशाली अभिव्यक्ति का संगम नजर आया। जिलास्तरीय बाल महोत्सव के तीसरे दिन विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सोलो सॉन्ग, रागनी और भाषण प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

उपायुक्त राहुल नरवाल के मार्गदर्शन में जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बार एसोसिएशन हांसी के प्रधान एडवोकेट सुदेश कुमार मुख्य अतिथि रहे। उप प्रधान एडवोकेट नीलम और अजय सचदेवा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने कहा कि बाल महोत्सव बच्चों की छिपी प्रतिभा पहचानने और निखारने का अच्छा मंच है। ऐसे आयोजन आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण अधिकारी ओमप्रकाश ने कहा कि परिषद बच्चों को प्रतिभा दिखाने और अपनी क्षमताएं विकसित करने के अवसर उपलब्ध कराती है। प्रतियोगिताओं से बच्चों को दूसरों से सीखने और अपनी कमियों में सुधार करने का अवसर मिलता है। उन्होंने विद्यालयों, शिक्षकों और अभिभावकों से बच्चों को ऐसी गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की। इस अवसर पर लोकेश शर्मा, संदीप रामायण, रवि बुमराह, विजेंद्र मेहरा, सुखविंद्र सिंह सुखी, कार्यक्रम अधिकारी मोनिका और ऋषि सैनी आदि मौजूद रहे।
आज होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं :
महोत्सव के चौथे दिन शुक्रवार को स्केचिंग ऑन द स्पॉट, रंगोली, क्ले मॉडलिंग, सोलो डांस और ग्रुप डांस प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिला बाल कल्याण अधिकारी ने विद्यार्थियों और विद्यालयों से अधिक से अधिक प्रतिभागियों को शामिल करने की अपील की है। परिषद ने अतिथियों, निर्णायकों, शिक्षकों और प्रतिभागियों का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें