फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: आईएएस वर्मा बने पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण के सदस्य

विज्ञापन
सीएम नायब सिंह सैनी से मिलते आईएएस अधिकारी आरएस वर्मा।
विज्ञापन
हिसार। राज्य सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी आरएस वर्मा को हरियाणा राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण (एसईआईएए) का सदस्य नियुक्त किया है। इस संबंध में राजपत्र में अधिसूचना जारी कर दी गई है। नियुक्ति की सूचना मिलने पर उनके पैतृक गांव आर्यनगर में ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर और पटाखे चलाकर खुशी जताई। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

आरएस वर्मा ने हरियाणा सरकार में 32 वर्ष से अधिक समय तक सेवा दी है। अपने प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान उन्होंने पर्यावरण निदेशक, पर्यावरण विशेष सचिव और रोहतक के उपायुक्त सहित कई अहम पदों पर कार्य किया। प्रशासन, कानून, प्रबंधन और पर्यावरण मामलों में उनके अनुभव से प्राधिकरण के कार्यों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें