फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मानव तस्करी रैकेट का पर्दाफाश... विदेश में साइबर गुलामी के लिए युवाओं को भेजने वाला हिसार का अंकित गिरफ्तार, म्यांमार-कंबोडिया के स्कैम सेंटरों से जुड़े होने के साक्ष्य मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार/नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भारतीय युवाओं को विदेश में नौकरी का झांसा देकर दक्षिण-पूर्व एशिया के स्कैम सेंटरों में साइबर गुलामी के लिए भेजने वाले मानव तस्करी रैकेट के हिसार निवासी गुर्गे अंकित को गिरफ्तार किया है। सीबीआई के अनुसार, आरोपी ने वर्ष 2025 में इस क्षेत्र से कम से कम चार लोगों को म्यांमार और कंबोडिया स्थित स्कैम सेंटरों में भेजा था।
विज्ञापन

सीबीआई प्रवक्ता के अनुसार, विदेश में आकर्षक नौकरी का लालच देकर पीड़ितों को म्यांमार और कंबोडिया ले जाया गया। आरोपी के जब्त मोबाइल से म्यांमार और कंबोडिया में स्कैम सेंटर चलाने वालों के लिए लोगों की भर्ती करने वाले व्यक्तियों से उसके संबंधों के साक्ष्य मिले हैं। क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े कई लेनदेन की भी जांच की जा रही है। आशंका है कि ये लेनदेन स्कैम संचालकों की ओर से आरोपी को दिए गए कमीशन से जुड़े हैं।
ऐसे पीड़ितों को फंसाता था
पूछताछ में अंकित ने बताया कि युवाओं को फंसाने के लिए इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विदेश में नौकरी के विज्ञापन दिए जाते थे। इसके बाद टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग एप के माध्यम से उनसे संपर्क किया जाता था।
विज्ञापन

घर लौटने के लिए चुकानी पड़ी मोटी रकम
सीबीआई ने पीड़ितों से पूछताछ की तो धोखाधड़ी और शोषण का चिंताजनक पैटर्न सामने आया। प्रवक्ता के मुताबिक, कुछ पीड़ितों को स्कैम सेंटरों से घर लौटने के लिए मोटी रकम चुकानी पड़ी। वहीं, कुछ लोगों को वहां से निकलने और वापस आने के लिए अपनी जगह किसी अन्य व्यक्ति को फंसाकर लाना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें