फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएयू के पूर्व डीन से बाइकर्स झपट ले गए फोन

Sun, 22 Jan 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन
एचएयू के रिटायर्ड डीन डॉक्टर एके परूथी का बाइकर्स गैंग सपरा अस्पताल के पास मोबाइल फोन झपटकर ले गए। वारदात के वक्त परूथी सैर के लिए निकले थे और इसी दौरान किसी की कॉल आई तो वे फोन पर बात करते हुए चल रहे थे। वारदात को अंजाम देने वाले तीन युवक थे। मामले की शिकायत उन्होंने कोर्ट कांप्लेक्स चौकी पुलिस को दी है। पुलिस ने उनकी शिकायत पर अज्ञात तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर 15 निवासी एचएयू से रिटायर्ड डीन डॉ. एके परूथी ने बताया कि वे देर शाम को घर से सैर करने के लिए निकले थे। वे जैसे ही सपरा अस्पताल के पास पहुंचे तो मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। उन्होंने मोबाइल फोन निकाला और सुनने के लिए कान पर लगा लिया। इसी दौरान पीछे से बाइक पर  तीन युवक आए और आते ही बाइक के पीछे बैठे युवक ने मोबाइल फोन झपट लिया और मौके से फरार हो गए। वे चिल्लाए भी मगर अंधेरा होने के चलते वे न तो बाइक नंबर देेख पाए और न ही युवकों का चेहरा पहचान पाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें