फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी करने वाले पसंद नहीं, मालिक बनने वाले लोग चाहिए

Wed, 09 Nov 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
HU hisar - फोटो : Bureau
विज्ञापन
कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने विद्यार्थियों से कहा है कि वो लोग उन्हें पसंद नहीं है जो नौकरी करना चाहते हैं। उन्हें मालिक बनने की इच्छा रखने वाले लोगों की जरूरत है। उन्होंने मजाक के लहजे में कहा कि नौकर तो बहुत हैं जो सचिवालय में नमस्ते करते रहते हैं। लेकिन आज विद्यार्थियों में को एमएस स्वामीनाथन, वर्गीज कुरीयन जैसा बनने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पराली जलाना अच्छी बात नहीं है। यह मेरे जमाने की सबसे बड़ी समस्या है। इसे हल करने की जरूरत है। वहीं मानसून को लेकर भी बेस्ट मौसम विशेषज्ञों की जरूरत है। वे यहां एचएयू के कृषि कॉलेज में हुए पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


बेस्ट वॉटर मैनेजमेंट की जरूरत
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 90 लाख एकड़ क्षेत्र में कृषि होती है, जिसके लिए करोड़ों लीटर पानी की जरूरत होती है। भाखड़ा में पानी कम है। बारिश, नहरों, पाताल से करोड़ों लीटर पानी की खपत होती है। लेकिन पानी सीमित है और पानी का कोई विकल्प नहीं है। इसलिए वॉटर मैनेजमेंट जरूरी है। इसके लिए बेस्ट लोगों की जरूरत है। इसके लिए विश्वविद्यलाय में वॉटर मैनेजमेंट को लेकर कोर्स शुरू करने चाहिए।

दिल्ली एनसीआर के लिए खेती करने की जरूरत
उन्होंने कहा कि किसानों को दिल्ली और एनसीआर के लिए खेती करने की जरूरत है। किसानों को पारंपरिक फसलों की बजाए फल-फूल, सब्जी आदि फसलों और डेयरी आदि पर ध्यान देना चाहिए। ताकि एनसीआर से उन्हें वाजिब कीमत मिल सके। उन्होंने कहा कि खेतिहर जाति को अपने उत्पाद बेचने सीखने पड़ेंगे।
विज्ञापन


हो रही है फ्रॉड पालिटिक्स
उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियां सरकार की योजनाओं को किसानों के सामने गलत तरीके से प्रस्तुत करती हैं। बीमा योजना 2004 में चौटाला के समय में शुरू हुई थी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना उस योजना का सबसे सुंदरतम रूप है। इसका किसान फायदा उठा सकता है। लेकिन फ्रॉड पॉलिटिक्स सबसे बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें