फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मेले में सम्मानित होंगे प्रगतिशील किसान

Wed, 07 Sep 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
 एचएयू द्वारा आयोजित होने वाले किसान मेले में किसानों को सम्मानित किया जाएगा। पूरे हरियाणा से किसानों को चुना जाएगा। एचएयू का प्रत्येक कृषि विज्ञान केंद्र एक प्रगतिशील किसान का चयन करेगा, जिन्हें मेले में विशेष तौर पर सम्मानित किया जाएगा। इस बार मेले का मुख्य विषय दलहनी फसलें एवं खाद्य सुरक्षा रहेगा। मेले में हरियाणा के अलावा राजस्थान, पंजाब, यूपी आदि राज्यों से भी कुल 50 हजार के करीब किसान आएंगे।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा 9 और 10 सितंबर को किसान मेले का आयोजन करवाया जा रहा है। इस मेले में केंद्रीय मंत्री संजीव बाल्यान और प्रदेश के कृषि मंत्री ओपी धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। इस दौरान प्रदेश के उन किसानों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने खेती के मामले में नए आयाम स्थापित किए हों। प्रदेश में एचएयू के 19 सेंटर हैं। प्रत्येक सेंटर अपने क्षेत्र के एक ऐसे किसान को चुनेगा जो विभिन्न तकनीकों और कृषि ज्ञान का लाभ उठाकर प्रगतिशील बन गया हो।

करीब 200 स्टॉल लगेंगी
एचएयू के इस किसान मेले में करीब 200 स्टॉलेें लगाई जाएंगी, जिनमें से 40 स्टाल एचएयू की होंगी। इसके अलावा 12 स्टाल लुवास की होगी। बाकी स्टॉल एग्रो इंडस्ट्रीज और बहुुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा लगाई जाएंगी। मेले में विवि द्वारा रबी फसल, सब्जियों के उन्नत बीज, फलदार पौधे और जैविक उर्वरकों की बिक्री की व्यवस्था भी की जाएगी। इस दौरान किसानों को विवि के फार्म में घूमाने की भी व्यवस्था होगी। जहां किसान वैज्ञानिकों द्वारा तकनीक से उगाई गई खरीफ फसल देख व उसकी जानकारी ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें