फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सरकारी खरीद नहीं होने से मंडियों में 580 मीट्रिक टन कम पहुंची मूंग

विज्ञापन
हिसार अनाज मंडी में पहुंचा बाजरा।
विज्ञापन
हिसार। हिसार और हांसी जिले की मंडियों में मूंग की सरकारी खरीद नहीं होने का असर आवक पर भी दिखाई दिया है। पिछले साल के मुकाबले इस बार मंडियों में 580 मीट्रिक टन कम मूंग पहुंची। किसान सरकारी खरीद शुरू होने की उम्मीद लगाए बैठे रहे लेकिन एक दाना भी सरकारी एजेंसी ने नहीं खरीदा। ऐसे में किसानों को अपनी फसल आढ़तियों के माध्यम से खुली बोली पर बेचनी पड़ी।
विज्ञापन


जिले में इस बार 355 मीट्रिक टन मूंग की आवक हुई जबकि पिछले साल इसी अवधि में 935 मीट्रिक टन मूंग मंडियों में पहुंची थी। इस बार मंडियों में पहुंची मूंग में से 325 मीट्रिक टन की निजी खरीद हुई है जबकि 30 मीट्रिक टन मूंग अब भी बिना बिके मंडियों में पड़ी है।

कपास की आवक बढ़ी, मूंगफली और बाजरे में गिरावट

जिले की मंडियों में अन्य फसलों की आवक में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। कपास की आवक पिछले साल के 20,101 मीट्रिक टन से बढ़कर इस बार 30,989 मीट्रिक टन हो गई। वहीं, मूंगफली की आवक 2,628 मीट्रिक टन से घटकर 2,071 मीट्रिक टन रह गई। मूंगफली में से 1,877 मीट्रिक टन की निजी खरीद हुई, जबकि 194 मीट्रिक टन बिना बिके मंडियों में पड़ी है।
विज्ञापन


जिले में बाजरे की खरीद की स्थिति

जिले की मंडियों में इस बार 19,540 मीट्रिक टन बाजरे की आवक हुई है। इसमें से 19,523 मीट्रिक टन की खरीद हो पाई है। 19,523 मीट्रिक टन बाजरे का उठान भी हो चुका है। पिछले साल की अपेक्षा बाजरा भी इस बार कम पहुंचा है। पिछले साल 21,014 मीट्रिक टन बाजरे की आवक हुई थी। वर्ष 2025 के मुकाबले इस साल 1,474 मीट्रिक टन बाजरे की कम आवक हुई है।

धान की आवक और खरीद की स्थिति

जिले की मंडियों में शनिवार तक गैर-बासमती (पीआर) धान की कुल आवक 1,40,511 मीट्रिक टन दर्ज की गई है। इसमें से 1,37,080 मीट्रिक टन की निजी खरीद हुई है, जबकि 3,431 मीट्रिक टन धान बिना बिके मंडियों में पड़ा है। 80 हजार एमटी बासमती की प्राइवेट खरीद हुई है। बाजार में बासमती पिछले साल 3,959 रुपये में बेचा गया था, जबकि इस बार भाव 4,950 रुपये तक पहुंचा।

जिले में वर्ष 2025 व वर्ष 2026 में हुई फसलों की आवक की स्थिति

फसल
वर्ष 2026
वर्ष 2025

गैर-बासमती धान
1,40,511
1,37,080

बाजरा
19,540
21,014

मूंग
355
935

कपास
30,989
20,101

मूंगफली
2,071
2,628
नोट : आवक मीट्रिक टन में है।


इस बार जिले में मूंग की सरकारी खरीद पर सरकार की ओर से कोई आदेश जारी नहीं हुए। इस कारण मूंग की खरीद केवल निजी स्तर पर हुई है। मंडियों में पिछले साल के मुकाबले मूंग की आवक भी काफी कम रही है। अन्य फसलों की खरीद सरकारी हिदायतों के अनुसार की गई है। - गगन जोशी, डीएमईओ, जिला हिसार।
विज्ञापन





हिसार अनाज मंडी में पहुंचा बाजरा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें