फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ट्रैफिक सेंसिंग करा पता किया जाएगा प्रतिदिन कितने वजन तक के गुजरते हैं वाहन

Fri, 05 Dec 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी तोशाम रोड।
विज्ञापन
हांसी। तोशाम रोड की विशेष मरम्मत से पहले लोकनिर्माण विभाग की ओर से ट्रैफिक सेंसिंग करवाया जाएगा। ताकी रोड के निर्माण से पहले पता चल सके की इस रोड पर प्रतिदिन कितने भारी वाहन व कितनी क्षमता के वाहन गुजरते हैं। क्योंकि इस रोड पर खानक से आने वाले भारी वाहन गुजरते हैं। इसलिए विभाग पहले ही जानना चाहता है कि वाहनों के हिसाब से सड़क की मजबूती कितनी होनी चाहिए।
विज्ञापन

तोशाम रोड के निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। रोड का निर्माण भी आगामी दिनों में प्रारंभ किया जाना है। हालांकि विभाग इससे पहले ट्रैफिक सेंसिंग करवाने की तैयारी में है। ट्रैफिक सेंसिंग में सड़कों पर वाहनों की आवाजाही, गति और घनत्व का पता लगाने के लिए सेंसरों का उपयोग किया जाता है।

उमरा रोड भी तोशाम रोड की वजह से टूटा
अधिकारियों का मानना है कि तोशाम रोड के खस्ता होने के कारण खानक से आने वाले भारी वाहन चालक इस रोड का इस्तेमाल न करें। उमरा रोड पर भारी वाहनों की संख्या बढ़ गई है, जिसकी वजह से हांसी उमरा रोड भी टूट रहा है। ऐसे में तोशाम रोड के निर्माण से भारी वाहन चालकों को खानक से सीधा व सुगम रास्ता मिलेगा।
विज्ञापन


शहरी हिस्सा होगा चौड़ा
करीब दो वर्ष पहले लोकनिर्माण विभाग ने इस रोड को पूरा फोरलेन करने के लिए 60 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाया था। इसके लिए वन विभाग से अनुमति नहीं मिली थी, जिसके कारण इसको लेकर नए सिरे से योजना बनी थी। तोशाम रोड केवल तोशाम चुंगी से नहर तक फोरलेन होगा। नहर से 740 मीटर दूरी तक इसे 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। क्योंकि यहां तक का हिस्सा ही शहर के दायरे में आता है। इससे आगे के 10 किलोमीटर तक के हिस्से की विशेष मरम्मत होगी। इसे चौड़ा नहीं किया जाएगा।

उमरा रोड का भी हुआ था सर्वे
एक महीना पहले लोकनिर्माण विभाग ने उमरा रोड का भी सर्वे करवाया था। सर्वे में पता लगा है कि इस रोड की क्षमता से 24 गुना ज्यादा वजन के वाहन प्रतिदिन यहां से गुजर रहे हैं। साथ ही इस रोड पर प्रतिदिन करीब 642 भारी वाहन गुजर रहे हैं। ऐसे में रोड को जो नुकसान 11200 भारी वाहनों के गुजरने से हो सकता था, वह नुकसान क्षमता से अधिक वजन के केवल 802 भारी वाहनों से हो रहा है।

योजना बनाई है
तोशाम रोड का निर्माण कार्य से पहले ट्रैफिक सेंसिंग करवाया जाएगा, ताकि पता लग सके की कितने वाहन इस रोड से गुजरते हैं। इसको लेकर योजना बनाई जा रही है। उसके बाद निर्माण कार्य शुरु करवाया जाएगा।- उदयवीर झाझड़िया, एक्सईएन, लोकनिर्माण विभाग, हांसी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें