फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डियर पार्क में आशियाना तैयार, 300 पक्षी रह सकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। धांसू रोड स्थित डियर पार्क में पक्षियों के लिए आशियाना बनकर तैयार हो चुका है। दो लाख की लागत से तैयार आशियाना में पक्षी भी आने शुरू हो चुके हैं। आशियाना में पक्षियों के लिए 300 घर बनाए गए हैं। वन्य प्राणी विभाग की ओर से सुबह-शाम आशियाना में पक्षियों के लिए दाना-पानी डाला जा रहा है। अब यहां की दीवारों पर पेंटिंग के माध्यम से वन्य जीवों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा, ताकि लोग भी इनका संरक्षण कर सके। इसके अलावा केरू में भी प्रजनन केंद्र में पक्षियों के लिए आशियाना बनकर तैयार हो चुका हैं।
विज्ञापन

अब डियर पार्क के गेट की तस्वीर बदलेगी। यहां का गेट दूर से ही लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा। इसको लेकर वन्य प्राणी विभाग की ओर से एस्टीमेट तैयार कर भेजा जाएगा। साथ ही डियर पार्क में आने वाले लोग वन्य जीवों के बारे में तमाम जानकारी हासिल कर सकेंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वन्य जीवों के रहन-सहन के बारे में पता चल सके।
तितली पार्क का काम अंतिम चरण में
डियर पार्क में निर्माणाधीन तितली पार्क का काम अंतिम चरण में चल रहा है। काम पूरा होने के बाद यहां पहुंचने वाले लोग रंग-बिरंगी तितलियों के साथ सेल्फी ले सकेंगे। यहां तितलियों के आकार की चार क्यारियां बनाई गई हैं। इनमें तितलियों के मनपसंद पौधे लगाए गए हैं। तितलियों के महत्व के बारे में जागरूक करने के लिए दीवारों पर पेंटिंग बनाई जाएंगी। तितली पार्क डेढ़ लाख की लागत से तैयार किया जा रहा है। पार्क में तितलियों के लिए गेंदा, गुलदाउदी, रंगीन कॉसमॉस, सूरजमुखी, हनी, जैसमिन, गुलाब, मोतिया, नींबू, चमेली, पंचफूली के पौधे लगाए गए हैं। वहीं तितली पार्क में भ्रमण करने के साथ ही लोग हिरणों को देख सकेंगे।
विज्ञापन

पक्षियों का आशियाना बनकर तैयार हो चुका है। तितली पार्क में दीवार पर पेंटिंग बनाई गई हैं। काम अंतिम चरण में चल रहा है। अब जल्द ही लोग पार्क का नजारा देख सकेंगे। - वेदप्रकाश, डिविजनल वाइल्ड लाइफ ऑफिसर, वन एवं वन्य जीव संरक्षण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें