फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: घर पर छापा, प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का सॉल्यूशन किया जब्त

विज्ञापन
संत नगर में घर से बरामद प्रतिबं​धित सॉल्यूशन। 
विज्ञापन
हिसार। ड्रग विभाग की टीम ने शुक्रवार शाम संत नगर में एक घर पर छापा मारकर प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बनाने और बेचने का खुलासा किया। नारकोटिक्स सेल के साथ मिलकर की गई इस कार्रवाई में मौके से बिना लेबल लगा 4 से 5 लीटर ऑक्सीटोसिन सॉल्यूशन जब्त किया गया। देर रात तक चली कार्रवाई में मौके पर मिली मशीनों को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

औषधि नियंत्रक अधिकारी अजय लुहाच ने बताया कि सातरोड में एक मेडिकल स्टोर पर ऑक्सीटोसिन के वॉयल मिले थे। संचालक ने बताया था कि संत नगर में कुंदन मिगलानी नाम का व्यक्ति इसे बनाता और बेचता है। वह दो साल में 7 लाख रुपये का ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन का सॉल्यूशन बेच चुका है। इसके बाद कुंदन के घर पर छापा मारा। उन्होंने बताया कि ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन पर सरकार वर्ष 2018 में बैन लगा चुकी है। कोई इसे मल्टीडोज कंटेनर में नहीं बेच सकता है। सिर्फ यूनीडोज में ही इस्तेमाल किया जा सकता है और वह भी सिर्फ इंसानों के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें