फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: पटेल नगर में घर में लगी आग; लाखों रुपए का सामान जला, पड़ोसियों के घर कूद कर बचाई जान

Thu, 14 Mar 2024 03:53 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

पीड़ित ने बताया कि वह छत से नीचे आया तो नीचे के कमरों से धुआं निकल रहा था। पंकज बड़ी मुश्किल से अंदर कमरे में घुसा और चिराग को बाहर लेकर आया। वही पहली मंजिल पर सो रहे बाकी सदस्यों को भी उसने आवाज लगाकर जगाया। 
विज्ञापन
घटना की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के पटेल नगर के एक घर में सुबह अचानक आग लग गई। घटना के समय घर वाले सभी सो रहे थे। बड़ी मुश्किल से छत से पड़ोसियों के घर कूद कर परिवार वालों ने अपनी जान बचाई। सूचना पाकर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। आग लगने से घर में रखा लाखों रुपए का सामान जल गया।

विज्ञापन


पटेल नगर की गली नंबर 3 में मनोहर लाल का मकान है। 2 साल पहले उनका निधन हो चुका है फिलहाल उसे मकान में उनकी पत्नी व बेटा और उनकी बहन का परिवार रहता है। वीरवार सुबह करीब 6:00 बजे उनकी बहन का बेटा पंकज सैर करने के लिए उठा। जब वह छत से नीचे आया तो नीचे के कमरों से धुआं निकल रहा था। वह बड़ी मुश्किल से सीडीओ से उतर कर नीचे आया। ग्राउंड फ्लोर पर बने कमरे में उसके मां का लड़का चिराग सो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पंकज बड़ी मुश्किल से अंदर कमरे में घुसा और चिराग को बाहर लेकर आया। वही पहली मंजिल पर सो रहे बाकी सदस्यों को भी उसने आवाज लगाकर जगाया। क्योंकि सीडीओ में काफी धुआं हो गया था तो पहली मंजिल पर मौजूद परिवारके बाकी सदस्य बालकनी के माध्यम से पड़ोसी के घर में कूदे और वहां से बाहर आए। इसके साथ ही उन्होंने दमकल विभाग को सूचित किया। करीब 25 मिनट में दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आधे घंटे में आज पर काबूपाया गया। चिराग ने बताया कि इस घटना में घर का काफी सामान जल गया, जिसमें दो एसी, दो एलईडी, एक वाशिंग मशीन, एक फ्रिज, बेड शाहिद अन्य फर्नीचर शामिल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें