पीड़ित ने बताया कि वह छत से नीचे आया तो नीचे के कमरों से धुआं निकल रहा था। पंकज बड़ी मुश्किल से अंदर कमरे में घुसा और चिराग को बाहर लेकर आया। वही पहली मंजिल पर सो रहे बाकी सदस्यों को भी उसने आवाज लगाकर जगाया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हिसार के पटेल नगर के एक घर में सुबह अचानक आग लग गई। घटना के समय घर वाले सभी सो रहे थे। बड़ी मुश्किल से छत से पड़ोसियों के घर कूद कर परिवार वालों ने अपनी जान बचाई। सूचना पाकर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। आग लगने से घर में रखा लाखों रुपए का सामान जल गया।
विज्ञापन
पटेल नगर की गली नंबर 3 में मनोहर लाल का मकान है। 2 साल पहले उनका निधन हो चुका है फिलहाल उसे मकान में उनकी पत्नी व बेटा और उनकी बहन का परिवार रहता है। वीरवार सुबह करीब 6:00 बजे उनकी बहन का बेटा पंकज सैर करने के लिए उठा। जब वह छत से नीचे आया तो नीचे के कमरों से धुआं निकल रहा था। वह बड़ी मुश्किल से सीडीओ से उतर कर नीचे आया। ग्राउंड फ्लोर पर बने कमरे में उसके मां का लड़का चिराग सो रहा था।
पंकज बड़ी मुश्किल से अंदर कमरे में घुसा और चिराग को बाहर लेकर आया। वही पहली मंजिल पर सो रहे बाकी सदस्यों को भी उसने आवाज लगाकर जगाया। क्योंकि सीडीओ में काफी धुआं हो गया था तो पहली मंजिल पर मौजूद परिवारके बाकी सदस्य बालकनी के माध्यम से पड़ोसी के घर में कूदे और वहां से बाहर आए। इसके साथ ही उन्होंने दमकल विभाग को सूचित किया। करीब 25 मिनट में दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आधे घंटे में आज पर काबूपाया गया। चिराग ने बताया कि इस घटना में घर का काफी सामान जल गया, जिसमें दो एसी, दो एलईडी, एक वाशिंग मशीन, एक फ्रिज, बेड शाहिद अन्य फर्नीचर शामिल है।