हांसी की कृष्णा कॉलोनी वार्ड नंबर 10 में शुक्रवार की देर रात साढ़े 12 के करीब अचानक आग लगने से एक परिवार का घर जलकर राख हो गया। आगजनी घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।स्थानीय लोगों के मुताबिक आग पीड़ित के घर में शार्ट सर्किट से लगी। आग लगने की घटना के समय मां बेटा सो रहे थे। जब आग की लपट उनके बेड तक पहुंची तो उन्हे आग का पता चला।
मकान का सामान जलकर राख
आग देखकर मकान मालिक ज्योति खुराना ने जोर जोर से आवाज लगानी शुरु कर दी। जिसके बाद आस पास के लोगों ने पानी डाल कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लोगों ने आग की सुचना फायर ब्रिगेड को दी मगर जब तक दमकल कर्मी पहुंचे मकान का सामान जलकर राख हो चुका था व लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया गया था। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक आग ने पूरे घर को जला दिया। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग की चपेट में आने से अन्य घरों को बचाया गया।
पांच लाख रुपए के करीब का सामान जलकर
आग लगने से घर में रखा पलंग, बक्सा, कपड़ा, एलईडी, फ्रिज, बैड, संदूक, इन्वर्टर बैटरी सहित ज्योति की बेटी का सामान सहित 50 हजार, रुपए की नकदी सहित पांच लाख रुपए के करीब का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस घर में आग लगी है वह महिला लोगों के घरों में मजदूरी का काम करती है और उसका बेटा भी मजदूरी का काम करता है।
महिला ज्योती का रो-रो कर बूरा हाल
मां बेटा मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को सरकार की तरफ से दिये जाने वाले उचित मुआवजे की मांग की है। आग लगने से हुए नुकसान के बाद पीड़ित महिला ज्योती का रो-रो कर बूरा हाल हो गया। ज्योति ने बताया कि उन्होने बड़ी मेहनत से मकान को बनाया था मगर मकान में आग लगने के कारण सब कुछ जलकर राख हो गया है।