लोहारू। होटल के कुक की तीन-चार लोगों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़ित कुक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
वार्ड नंबर 13 निवासी गजानंद ने बताया कि वह होटल पर खाना बनाने का काम करता है। वह अपने घर पर परिवार के सदस्यों के साथ खाना खा रहा था। इस दौरान शहर के ही एक महिला सहित चार लोग आ गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मोटरसाइकिल को साइड में लगाने को लेकर को लेकर पहले कहासुनी हुई थी, उसी की रंजिश पर उस पर यह हमला किया गया है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
चार लोगों पर मारपीट का आरोप, केस दर्ज
लोहारू। उपमंडल के गांव ढाणा जोगी में चार लोगों पर हमला कर मारपीट करने व धमकी देने का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस चारों लोगों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में ढाणा जोगी निवासी अनिल ने बताया कि वह अपने घर के बार चबूतरे पर बैठक हुआ था। इस दौरान गांव के तीन चार लोग आ गए और उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर मौके पर अनेक ग्रामीण आ गए और हमलावर धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर आधार पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।