फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गांव खेड़ा में दिव्या बिश्नोई का सम्मान छात्रों को दी प्रेरणा

Tue, 18 Mar 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
सिवानी मंडी के विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के साथ दिव्या बिश्नोई।
विज्ञापन
सिवानी मंडी। गांव खेड़ा स्थित एसजीएस विद्यालय में दिव्या बिश्नोई का भव्य स्वागत किया गया। स्कूल संचालक बदन सिंह तंवर ने बताया कि दिव्या बिश्नोई ने हाल ही में संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा 2024-25 में प्रथम स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अब वह भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट अपनी प्रशिक्षण यात्रा चेन्नई से शुरू करेंगी। दिव्या बिश्नोई मूल रूप से चौधरीवास गांव की रहने वाली हैं और एक साधारण कृषक परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता राजकुमार किसान हैं। सोमवार को विद्यालय पहुंचने पर दिव्या का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय निदेशक कर्नल डॉ. जगत सिंह तंवर ने कहा कि दिव्या जैसी प्रतिभाशाली बेटियां ग्रामीण क्षेत्र की असली गौरव हैं। इस मौके पर कैप्टन राजेश सिंह तंवर, राजकुमार विद्यालय स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बिश्नोई सभा के नवनियुक्त सदस्य सामाजिक मुद्दों पर निभाएंगे अहम भूमिका

हिसार। बिश्नोई सभा हिसार की नवनियुक्त कार्यकारिणी की बैठक बिश्नोई मंदिर में आयोजित की गई। बिश्नोई सभा हिसार के नव नियुक्त प्रधान जगदीशचंद्र कड़वासरा ने बिश्नोई रत्न चौधरी कुलदीप बिश्नोई पूर्व सांसद का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी समाज हित के नए कार्य, समाज के पारस्परिक मूल्यों एवं सिद्धांतों को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, पाैधरोपण और वन्य जीव संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम करेगी एवं साथ ही युवाओं को नशा न करने के लिए प्रेरित करने का कार्य करेगी।
इस अवसर पर सभा के अन्य पदाधिकारियों व समाज के वरिष्ठ जन भी मौजूद रहे। इस दौरान सुभाष देहड़ू वरिष्ठ उपाध्यक्ष अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा, लीलूराम गोदारा, अध्यक्ष बिश्नोई सभा पंचकूला, बलदेव लोहमरोड अध्यक्ष बिश्नोई सभा टोहाना, बलदेव खोखर, सचिव अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा, जगदीश चंद्र कड़वासरा प्रधान बिश्नोई सभा हिसार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें