फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीट्रैप : पूर्व सूबेदार से रुपये ऐंठने के आरोप में सात लोगों पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। हनीट्रैप मामले में पुलिस ने पूर्व सूबेदार की शिकायत पर सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों में महावीर, उसकी पत्नी, भीम आर्मी के कुलदीप बौद्ध, दिनेश बौद्ध, रमन बैस, हरपाल बौद्ध और टेका राम शामिल हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप है कि इन सभी ने मिलकर उसे पहले विश्वास में लिया और फिर षड्यंत्रपूर्वक पैसों की मांग की। जब उन्होंने विरोध किया, तो उन्हें धमकाया गया। इस पर पूर्व सूबेदार ने यह रकम 15 जुलाई को टेकाराम के कहने पर उसके घर पर कुलदीप बौद्ध, रमन बैंस और अन्य को सौंपी थी। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सभी की भूमिका की गहनता से पड़ताल की जा रही है।
पुलिस को दी शिकायत में रिटायर्ड सूबेदार ने बताया कि आरोपी कुलदीप बौद्ध व उसके साथी टेकाराम ने मकान किराये पर लेने के लिए संपर्क किया और कहा कि वे गरीब परिवार से हैं और भूना में रहना चाहते हैं। मानवीयता के आधार पर उन्होंने मकान किराये पर दे दिया। कुछ दिन बाद महावीर, उसकी पत्नी, दो बेटे और एक लड़की मकान में रहने लगे। घर की सफाई न होने और अनुशासनहीनता के कारण मकान खाली करने को कहा। इसके बाद 14 जून को कुलदीप बौद्ध, जो खुद को राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल नहला का टीजीटी इंग्लिश अध्यापक बताता है, अपने साथी भीम आर्मी के जिला महासचिव रमन बैंस, टेकाराम, हरपाल बौद्ध के साथ उनके घर आया। उन्होंने आरोप लगाया कि सूबेदार ने महावीर की पत्नी के साथ छेड़छाड़ की है और अब उसे जेल जाना पड़ेगा। बदनामी का डर दिखाकर उक्त लोगों ने 11 लाख रुपये मांगे। पीड़ित ने बताया कि मानसिक दबाव और सामाजिक प्रतिष्ठा के चलते उनके मन में आत्महत्या तक का विचार आया। परिजनों की समझाइश के बाद उन्होंने आरोपियों से समझौता कर 5.35 लाख रुपये दे दिए। यह रकम 15 जुलाई को टेकाराम के कहने पर उसके घर पर कुलदीप बौद्ध, रमन बैंस और अन्य को सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें