फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीट्रैप: आरोपी युवक और युवती को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने रेप के केस में फंसाने की धमकी देकर डेढ़ लाख रुपये मांगकर 10 हजार रुपये की वसूली करने के मामले में आरोपी प्रदीप और सोनिया को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों गुरमीत, विकास, आशा व पूजा की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में टोहाना के विकास गर्ग ने बताया था कि मैं लाइफ इंश्योरेंस कंपनी बरवाला में मैनेजर हूं। एक महीना पहले मेरी मुलाकात गुरमीत व पूजा के साथ हुई थी। गुरमीत ने अपने फोन से मेरे पास युवतियों की फोटो भेजने शुरू कर दिए। गुरमीत व पूजा मुझे शुक्रवार को बाइक से सुरेवाला चौक पर मिले। वे कहने लगे कि हिसार चलते हैं, वहां पर मेरा दोस्त प्रदीप रहता है। मैं गुरमीत व पूजा के पीछे अपनी बाइक पर औद्योगिक एरिया में आ गया। गुरमीत व पूजा मुझे प्रदीप के मकान में ले गए। वहां पर सोनिया व आशा मिली। सोनिया मेरा हाथ पकड़कर जबरदस्ती दूसरे कमरे में ले गई। उसने जबरदस्ती मेरे कपड़े उतारने शुरू कर दिए और कहने लगी कि मुझे 1.50 लाख रुपये दे दे, नहीं तो रेप व छेड़छाड़ का केस दर्ज करा दूंगी। विकास वीडियो बनाने लगा। मैंने 10 हजार रुपये गुरमीत को दे दिए। मैंने उनसे कहा कि मेरा दोस्त गौरव जिंदल पुल के पास रुपये लेकर आ रहा है। मैं विकास व प्रदीप पुल के पास पहुंचे। पुलिस ने छापा मारकर प्रदीप को पकड़ लिया। जबकि विकास बाइक पर भाग निकला। पुलिस उस मकान में पहुंची तो सोनिया मिली। बाकी फरार हो गए। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें