हांसी। स्टार क्लब परिवार की तरफ से होली का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने भाग लिया। इसमें महिलाओं ने गुलाल उड़ाते हुए नृत्य किया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्लब की अध्यक्ष सोनल सिंगला और उपाध्यक्ष अंजू जैन ने किया।
इस कार्यक्रम में बच्चों ने भी पिचकारी व गुलाल के साथ मस्ती की। इस दौरान एसचीएस अधिकारी जितेंद्र अहलावत की पत्नी ज्योति अहलावत व पूजा मित्तल ने भी शिरकत की। गुंजन व ईशा ने स्टेज संचालन में अंजू जैन और सोनल सिंगला की मदद की। नृत्य में खुशबु, पारुल, पायल, डिंपल, आशिमा, सोनिया, दिव्या, नूपुर, ऋतु, ऋचा ने भाग लिया। सलोनी, साक्षी, रूबी, ईशा जैन व गरिमा ने सजावट का कार्यभार संभाला। अंजू, रेणु, वंशिका, माही, मीना और नीतू ने होली की टोली का एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अंत में स्टार क्लब के सदस्यों की तरफ से किए गए ग्रुप डांस सभी को अपनी और आकर्षित किया।
पड़ाव के शिवालय मंदिर में होली मिलन समारोह 14 मार्च को
हिसार। श्री प्रयागगिरी शिवालय मंदिर कमेटी की ओर से होली मिलन समारोह की तैयारियों के लिए शिवालय मंदिर व स्कूल के कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में बैठक हुई। गर्ग ने कहा कि 14 मार्च शाम 4 बजे शिवालय मन्दिर होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।
गर्ग ने कहा कि शिवालय मंदिर व स्कूल की संस्था द्वारा तीन समय फ्री भोजन की सेवा और मन्दिर में डिस्पेंसरी बनाई हुई है। पीजीएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की पांच संस्थाएं हमेशा पढ़ाई में मेरिट पर आती है। स्कूल में बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ धार्मिक संस्कार अध्यापकों द्वारा दिए जाते हैं। नए सत्र में लगभग 800 विद्यार्थियों का दाखिला स्कूल में किया जाएगा। स्कूल को मॉडर्न तरीके से तैयार किया जा रहा है।
गांव ढाड के श्याम मंदिर में फाल्गुन महोत्सव आज
बरवाला। गांव ढाड स्थित श्रीश्याम मंदिर में फाल्गुन महोत्सव मंगलवार को मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए भगत लीलाराम ने बताया कि श्रीश्याम मंदिर सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हवन यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में कलाकार मोहन शर्मा डाटा वाले व महिला कलाकार क्यूट रोहिल्ला बाबा का गुणगान करेंगे।