हिसार के ओशो ध्यान उपवन में आयोजित ध्यान सत्र में हिस्सा लेते साधक।
हिसार। ओशो ध्यान उपवन में ध्यान और शांति विषय पर आधारित ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान मां सांची ने ध्यान की सरल विधियों का अभ्यास करवाया। सतगुरु ओशो की देशनाओं से भी रूबरू करवाया। ध्यान सत्र के आयोजक स्वामी संजय ने कहा कि हर इंसान शांति व तनाव रहित जीवन की चाहत रखता है, लेकिन इसे प्राप्त करने का सही मार्ग काफी कम लोग अपना रहे हैं। आनंदित, शांतमय और लयबद्ध जीवन के लिए ध्यान को दिनचर्या में अपनाएं।
स्वामी संजय ने कहा कि पूरी प्रकृति, पक्षी व जानवर सभी प्रसन्नचित्त रहते हैं लेकिन मनुष्य ने अशांति व बेचैनी का दामन थाम रखा है। उन्होंने कहा कि सतगुरु ओशो ने ध्यान की विधियों पर बहुत से प्रयोग किए और समाज को उन विधियों से रूबरू करवाकर शांत व उल्लासमय जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त किया। स्वामी संजय ने कहा कि सतगुरु ओशो के दिखाए रास्ते को अपनाकर एवं ध्यान विधियों का प्रयोग करते हुए मनुष्य को आगे बढ़ना चाहिए।