फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कपिल काे थोड़ी दूरी से लगी थी गोली, दुर्घटना ही मान रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सराफ कपिल की मौत नजदीक से गोली लगने से नहीं हुई है। उन्हें गोली थोड़ी दूर से लगी है। परिजनों के बयान के आधार पर शहर थाना पुलिस इसे दुर्घटना मानकर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांधी चौक के पास स्थित चौधरी ज्वेलर्स के संचालक कपिल सोनी की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। शहर थाना से जांच अधिकारी अमित कुंडू के अनुसार, कपिल के कपड़ों को जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। कपड़ों पर बने छेद और बारूद के कालेपन से स्पष्ट हो सकेगा कि उन्हें गोली कैसे लगी थी।
सराफ कपिल सोनी की मंगलवार दोपहर गोली लगने से मौत हो गई थी। बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम हुआ था। चिकित्सकों ने पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सौंप दी है। यह मामला वीरवार को भी चर्चा का विषय बना रहा। दुकान पर ताला लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें