फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बारिश के कारण नहीं हो सके हॉकी मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार से तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। मगर शाम को आई तेज बारिश के कारण एस्ट्रोटर्फ मैदान पर हॉकी के मैच नहीं हो पाए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा पहुंचे। वहीं, विशिष्ट अतिथि मेयर प्रवीण पोपली रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने का माध्यम हैं। जो युवा खेलों से जुड़ते हैं, वे नशे की बुरी लत से दूर रहकर अनुशासन, फिटनेस और सकारात्मक सोच को अपनाते हैं।
उन्होंने कहा कि खेल मैदान जीवन के बड़े पाठ सिखाते हैं। इनमें टीम भावना, संघर्ष की शक्ति और जीत का आत्मविश्वास आदि शामिल हैं। सरकार का लक्ष्य केवल खेलों को प्रोत्साहन देना नहीं है, बल्कि एक ऐसा वातावरण तैयार करना है जहां हर बच्चा अपनी पसंद के खेल में कॅरिअर बना सके।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हो रहे कार्यक्रमों की कड़ी में शनिवार को महाबीर स्टेडियम में योग, कबड्डी और हैंडबाल सहित विभिन्न खेलों की प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसी प्रकार रविवार सुबह 10 बजे संडेज ऑन साइकिल कार्यक्रम आयोजित होगा। इस अवसर पर हांसी के एसडीएम एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी राजेश खोथ सहित खेल विभाग के प्रशिक्षक एवं बड़ी संख्या में हॉकी प्लेयर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें