हिसार। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) में कुलपति डॉ. विनोद कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में 16 से 22 अगस्त तक 20वां पार्थेनियम (गाजर घास) जागरूकता सप्ताह आयोजित किया गया। इस दौरान डॉ. सज्जन सिहाग ने कहा कि पार्थेनियम जैसी हानिकारक खरपतवारों से निपटने के लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों और समाज को सामूहिक प्रयास करने होंगे।
लुवास में गठित प्राणवायु क्लब ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय परिसर एवं छात्रावासों में पार्थेनियम (गाजर घास) के दुष्प्रभावों और इसके नियंत्रण के उपाय बताए गए। विद्यार्थियों को बताया गया कि पार्थेनियम आक्रामक खरपतवार है, जो मनुष्य एवं पशुओं दोनों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालती है। सप्ताहभर चले इस अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परिसर एवं छात्रावासों में जागरूकता रैली, समूह चर्चा एवं श्रमदान के माध्यम से पार्थेनियम उन्मूलन का संदेश दिया। इस जागरूकता अभियान में एडीएसडब्ल्यू, हॉस्टल वार्डनस, प्राणवायु क्लब, लुवास और विद्यार्थी सक्रिय रूप से शामिल हुए।