फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड : घायल गवाह धर्मबीर को अस्पताल से मिली छुट्टी, मुख्यारोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कैमरी गांव के क्रिकेट ग्राउंड में हिस्ट्रीशीटर नरेश हत्याकांड का घायल गवाह धर्मबीर अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अंडरग्राउंड हो गया है। उसे हमले में तीन गोलियां लगी थीं। करीब एक माह बाद भी वारदात के मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। आशंका है कि दोबारा हमले के डर से धर्मबीर ने घर छोड़ दिया है।
विज्ञापन

4 अक्तूबर की रात एसआर क्रिकेट ग्राउंड में मैच खत्म होने के बाद तीन हथियारबंद बदमाशों ने हरिता निवासी नरेश और बयानाखेड़ा निवासी धर्मबीर पर फायरिंग की थी। नरेश की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि धर्मबीर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
धर्मबीर ने पुलिस को बताया था कि वर्ष 2022 में उसके दोस्त संदीप उर्फ सेठी की राजस्थान के नागौर में हत्या हुई थी। वह इस मामले का चश्मदीद गवाह था और गवाही भी दे चुका था। इसी रंजिश में उन पर हमला किया गया।
विज्ञापन

आठ आरोपियों पर दर्ज है केस, तीन गिरफ्तार
धर्मबीर के बयान पर पुलिस ने दीपक उर्फ दीप्ति, अनिल उर्फ छोटिया, नवीन, अमित उर्फ मीता, सुनील पंडित भूना, अमित रावतखेड़ा, प्रवीण उर्फ पपल काजला और गोल बिश्नोई कालवास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने सुनील, अमित उर्फ मीता और अमित रावतखेड़ा को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार तीनों साजिश में शामिल थे।
दो दिन घर पर रहा, अब अंडरग्राउंड है धर्मबीर
सूत्रों के अनुसार, वारदात के करीब दो सप्ताह बाद धर्मबीर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। वह दो दिन घर पर रुका और बाहर भी नहीं निकला। इसके बाद चला गया। ग्रामीण के अनुसार वह एक बार फिर घर आया था लेकिन अब अंडरग्राउंड है। पुलिस प्रवक्ता मदन लाल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीमें जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें