फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हिसार की शशि ने पांच तो पूजा मलिक ने दागे चार गोल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। लखनऊ के मोहम्मद शहीद हॉकी स्टेडियम में चल रही अस्मिता हॉकी लीग अंडर-21 वुमन फाइनल फेज में बुधवार को हर हॉकी एकेडमी ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। हर हॉकी एकेडमी ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जय भारत हॉकी एकेडमी को 16-0 से हराया। अब तीन जनवरी को हर हॉकी एकेडमी की टीम नवल टाटा हॉकी एकेडमी ओडिशा के साथ भिड़ेगी।
विज्ञापन


बुधवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में शशि ने 5, पूजा मलिक ने 4, भतेरी ने 3, सीमा ने 2 गोल दागे। इसके अलावा दुर्गा व सुप्रिया ने 1-1 गाेल किया। सीनियर हॉकी कोच आजाद मलिक ने बताया कि हर हॉकी एकेडमी में खेलने वाली सभी बेटियां हिसार से हैं। टीम में दीपिका, निशु, सिमरण, प्रियंका, कीर्ति मलिक, मंजू, अदिति, सीमा, दुर्गा, पूजा मलिक, दीक्षा, भतेरी, हिमांशी, सुप्रिया, कृति, मनीषा, सावी और शशि शामिल हैं।

गोरछी में खेलकूद प्रतियोगिता कल से

नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में गांव गोरछी में 3 व 4 जनवरी को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होगी। जिला युवा अधिकारी कोमल ने बताया कि प्रतियोगिता में सिर्फ हिसार-2 ब्लॉक के लड़के और लड़कियां भाग ले सकती हैं, जिनकी आयु 15 से 29 वर्ष की हो। प्रतियोगिता में लड़कियों की खो-खो, लांग जंप, 400 मीटर दौड़ व लड़कों के लिए वाॅलीबाल, 400 मीटर दौड़ और लंबी कूद करवाई जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चारों ब्लॉक के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी जिले स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। सभी प्रतिभागी एक आईडी आधार कार्ड की फोटो कॉपी एवं एक फोटो साथ लेकर आएं। सुबह 10 बजे से प्रतियोगिता शुरू होगी। प्रतियोगिता की जानकारी के संबंध में आजाद हिंद युवा क्लब प्रधान गांव किरतान से कपूर सिंह आर्य से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें