फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कैश अवॉर्ड के लिए खेल विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें पात्र खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश सरकार की ओर से खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए नकद पुरस्कार दिया जाता है। इसके तहत मान्यता प्राप्त राज्य, राष्ट्रीय, ओलंपिक, राष्ट्रमंडल खेलों, एशियन गेम्स सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नकद पुरस्कार दिया जाता है। उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि खिलाड़ी अब कैश अवॉर्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन कर दी है। खेल विभाग के पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। पहले यह प्रक्रिया ऑफलाइन थी और खिलाड़ियों को खेल विभाग में आवेदन करना होता था, जिस कारण कई बार जानकारी के अभाव में खिलाड़ी आवेदन से वंचित रह जाते थे।
उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि खेल विभाग की विभिन्न योजनाओं को जिले में प्रभावी तरीके से लागू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खेल विभाग की तरफ से कैश अवॉर्ड प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है व पूरे वर्ष पोर्टल खुला रहेगा।
विज्ञापन

खिलाड़ी 1 अप्रैल 2024 व उसके बाद की प्रतियोगिताओं के लिए पोर्टल के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। कोई भी पदक विजेता खिलाड़ी प्रमाणपत्र आने के बाद में इस राशि के लिए आवेदन कर सकता है। ऑनलाइन प्रक्रिया आने से खिलाड़ियों का समय बचेगा, वहीं जिला कार्यालय के चक्कर लगाने से भी निजात मिलेगी।
उन्होंने बताया कि विभाग के पोर्टल https://haryanakhelcashaward.in/cash-award-register कैश अवॉर्ड मैनेजमेंट सिस्टम का विकल्प चुनकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें