फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हिसार का 25 घंटे तक पीएम 2.5 का स्तर 500 पर टिका रहा

विज्ञापन
हिसार में शनिवार को तेज धूप से बचने के लिए चुन्नी का सहारा लेकर जाती महिला। 
विज्ञापन
हिसार। दिवाली पर हुई जमकर आतिशबाजी के बाद हवा में पीएम 2.5 का स्तर 25 घंटे तक 500 पर रहने के बाद शनिवार को इसमें गिरावट आई। तीसरे दिन यह 350 के आसपास बना रहा। वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) की बात करें तो दिन चढ़ने के साथ-साथ इसमें गिरावट आती रही, लेकिन दोपहर बाद इसमें फिर से बढ़ोतरी होने लगी। शाम 7 बजे यह 242 दर्ज किया गया, जो दिन भर का सर्वाधिक रहा। इसका मतलब है कि शहर की हवा अभी खराब है।
विज्ञापन

बता दें कि 31 अक्तूबर की रात 11 बजे शहर की हवा में पीएम 2.5 का स्तर अपने सर्वाधिक स्तर 500 पर पहुंच गया था। 1 नवंबर को भी यह 500 के आंकड़े पर ही टिका रहा। मगर रात 1 बजे इसमें गिरावट आनी शुरू हुई।

ये रहा एक्यूआई
शाम 7 बजे-242
शाम 5 बजे-228
दोपहर बाद 3 बजे-217
दोपहर बाद 1 बजे-208
सुबह 11 बजे-207
सुबह 9 बजे-204
सुबह 7 बजे-214
सुबह 5 बजे-224
-
यह होता है पीएम 2.5

पार्टिकुलेट मैटर 2.5 हवा में मौजूद उन छोटे कणों या बूंदों को कहते हैं, जिनका व्यास 2.5 माइक्रोन या उससे कम होता है। ये कण धुएं में पाए जाते हैं। पीएम 2.5 के फेफड़ों के गहरे हिस्सों की सतह पर जाने और जमा होने की संभावना ज्यादा होती है। फेफड़ों की सतह पर जमा होने वाले कण ऊतकों को नुकसान पहुंचा सकते हैं और फेफड़ों में सूजन पैदा कर सकते हैं।
विज्ञापन

दिन में अभी भी गर्मी
उधर दिन के समय अभी भी गर्मी बनी हुई है। शनिवार को दिन का तापमान 34.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक रहा। शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को दिन के तापमान में 0.4 डिग्री की मामूली गिरावट आई। वहीं रात का तापमान 15.0 डिग्री रहा, जाे सामान्य से 0.3 डिग्री नीचे रहा। शुक्रवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक 5 नंवबर को एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से सिर्फ पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। इसके गुजरने के बाद तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें