फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हॉकी प्रो लीग मैच में दिखेगा हिसार की बेटियां की स्टिक का जादू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हॉकी में हिसार की बेटियों ने ओलंपिक तक सफर पूरा किया है। इनमें पूनम रानी, उदिता, सविता पूनिया, शर्मिला कुमारी शामिल हैं। इन बेटियों ने प्रेरित होकर काफी लड़कियाें ने स्टिक थामी। आज बेटियां स्टिक का जादू दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीत रही हैं। अब हॉकी के प्रो लीग मैच 17 मई से शुरू होने जा रहे हैं। जोकि 9 जून तक चलेंगे। इन मैच में हिसार के गांव कैमरी की बेटी शर्मिला देवी, दीपिका, उदिता के अलावा सिरसा के जोधकां से सविता पूनिया स्टिक का कमाल दिखाएंगी। प्रो लीग मैच बेल्जियम और लंदन में होंगे। अभी बेटियां बंगलूरू कैंप में प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन

हॉकी से कॅरिअर की शुरुआत हिसार से
सविता पूनिया सिरसा के जोधकां की रहने वाली है। मगर उसने हॉकी से अपने कॅरिअर की शुरूआत हिसार से ही की थी। सविता के अलावा दीपिका, उदिता और शर्मिला देवी ने भी हिसार में प्रशिक्षण लेना शुरू किया था। आज बेटियां स्टिक का जादू दिखाते हुए पदकों की झड़ी लग रही हैं। हॉकी हरियाणा के वाइस प्रेसिडेंट सुनील मलिक ने बताया कि प्रो लीग मैच में हिसार के अलावा शाहबाद से नवनीत कौर, सोनीपत से नेहा, महिमा चौधरी, मोनिका और ज्योति दमखम दिखाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें