फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मिशन बुनियाद में हिसार ने मारी बाजी, हासिल किया प्रदेश प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए चलाए जा रहे मिशन बुनियाद (सत्र 2026-28) के प्रथम चरण के परिणामों में हिसार जिले ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। जिले से 2321 विद्यार्थियों का चयन द्वितीय चरण के लिए हुआ है। सिरसा 2278 छात्रों के साथ दूसरे और पानीपत 2143 छात्रों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अनुसार पूरे प्रदेश से कुल 26,660 छात्रों ने प्रथम चरण की परीक्षा पास की। मिशन बुनियाद के द्वितीय चरण की लिखित परीक्षा 30 जनवरी को आयोजित होगी। इस बार परीक्षा पूरी तरह वर्णनात्मक होगी, जिसमें 10 प्रश्न कुल 75 अंकों के लिए पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न का उत्तर विस्तार से देना होगा। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को 75 मिनट का समय मिलेगा।
विद्यार्थियों को दोपहर 12:30 बजे अपने निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा का समय 01:30 बजे से 02:45 बजे तक निर्धारित है। पहचान के लिए विद्यालय की वर्दी पहनना अनिवार्य है। प्रवेश पत्र और आधार कार्ड की छायाप्रति साथ रखना भी जरूरी है। सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त निरीक्षक और विकल्प फाउंडेशन के प्रतिनिधि तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

जिला-वार चयनित विद्यार्थियों की संख्या
जिला
चयनित विद्यार्थी
हिसार
2321
सिरसा
2278
पानीपत
2143
गुरुग्राम
1637
कैथल
1602
जींद
1343
अंबाला
1299
सोनीपत
1235
करनाल
1233
फतेहाबाद
1218
कुरुक्षेत्र
1175
भिवानी
1092
नूंह
1055
फरीदाबाद
1003
पलवल
952
रेवाड़ी
927
यमुनानगर
873
महेंद्रगढ़
777
पंचकूला
758
रोहतक
610
झज्जर
592
चरखी दादरी
537

जिले के विद्यार्थियों ने अनुशासन और कड़ी मेहनत के बल पर प्रथम स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि शिक्षकों, अभिभावकों और शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। अब विद्यार्थी आगामी लिखित परीक्षा की तैयारी में जुटेंगे।
विज्ञापन

- नवीन एलावादी, जिला विज्ञान विशेषज्ञ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें