फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: मुठभेड़ के बाद अजीत पहलवान गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर पर लगी गोली; पुलिस ने बरामद किए हथियार

Fri, 02 Oct 2026 11:52 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हिसार

सार

संदीप उर्फ फिल्मी के खिलाफ हत्या, हत्या प्रयास, गवाह को गोली मारना और आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
demo - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार पुलिस ने शुक्रवार रात को एक मुठभेड़ के बाद अजीत पहलवान गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। यह मुठभेड़ रात करीब 9:30 गांव भिवानी रोहिल्ला के पास हुई। इस दौरान बदमाश बालसमंद निवासी संदीप फिल्मी के पैर में गोली लगी। उसे पलिस घायल अवस्था में लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंची जहां उसका उपचार शुरू किया गया। दूसरा बदमाश अनिल फतेहाबाद जिले के गांव बुआन का रहने वाला है। दोनों बदमाश विनोद पानू हत्याकांड में वांछित थे।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि सीआईए टू को सूचना मिली थी कि अजीत पहलवान गैंग के दो बदमाश गांव भिवानी रोहिल्ला के पास खेत में बने एक कमरे में छिपे बैठे हैं जो कोई बड़ी वरदात करने की फिराक में हैं और उनके निशाने पर विनोद खना गैंग के बदमाश हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर दोनों बदमाश बाहर निकल आए।

इस दौरान संदीप फिल्मी नए पुलिस पर दो फायर किए। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायर किया जिसमें एक गोली उसके पैर में लगी और वह घायल हो गया। वही दूसरा बदमाश अनिल भागने लगा जिसे पुलिस टीम ने पकड़ लिया। पुलिस ने बदमाशों से .315 बोर की दो पिस्टल, 9  कारतूस और खाली राउंड बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन


संदीप फिल्मी के खिलाफ 10 से अधिक प्राथमिक की दर्ज 
संदीप उर्फ फिल्मी के खिलाफ हत्या, हत्या प्रयास, गवाह को गोली मारना और आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामले दर्ज हैं।

विनोद पानू हत्याकांड में पहले तीन बदमाश हो चुके हैं गिरफ्तार 
पानू हत्याकांड में इससे पहले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया जा चुका है जिनमें हांसी जिले के गांव गढ़ी निवासी अजय, खरड़ निवासी राकेश और तीसरा साथ रोड कला निवासी सुमित शामिल है। अजय और राकेश दोनों ने पेशी के दौरान विनोद पान्नू की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

शार्प शूटर सुमित के निशाने पर थे विनोद पानू गैंग के आठ बदमाश 
शार्प शूटर सुमित के निशाने पर पानू गैंग के आठ बदमाश थे जिनमें नरेश मौठ, मोनू हसनगढ़, कपिल बालसमंद, सज्जन बालसमंद, अनिल भगाना और दिनेश पूनिया शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें